होम / बिजनेस / Stock Market: मंगल को किन शेयरों में निवेश हो सकता है मंगलकारी, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
Stock Market: मंगल को किन शेयरों में निवेश हो सकता है मंगलकारी, यहां मिलेगी पूरी जानकारी
शेयर बाजार में आज कुछ शेयरों की चाल में तेजी देखने को मिल सकती है. मोमेंटम इंडिकेटर ने इनमें उछाल के संकेत दिए हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
इस हफ्ते की शुरुआत शेयर बाजार (Stock Market) के लिए अच्छी रही. सोमवार को मार्केट तेजी के साथ बंद हुआ. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 102.93 अंकों की उछाल के साथ 69,928.53 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 27.70 अंकों की तेजी के साथ 20,997.10 के लेवल पर बंद हुआ. आज बाजार की चाल कैसी रहेगी इस बारे में सटीक तौर पर कुछ भी कहना मुश्किल है, लेकिन कुछ शेयरों में तेजी के संकेत जरूर मिल रहे हैं. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.
MACD का ये है रुझान
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज कुछ शेयरों में तेजी और कुछ में मंदी के संकेत दिए हैं. सबसे पहले बात करते हैं तेजी के संकेत वाले शेयरों की. इसमें IRB इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स, HCL टेक, ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स ऑफ इंडिया, ITI Limited, आलोक इंडस्ट्रीज और Coforge का नाम शामिल है. यानी इन शेयरों में आज उछाल देखने को मिल सकता है. इस उछाल का मतलब है कि आपके पास इनमें पैसा लगाकर मुनाफा कमाने की गुंजाइश रहेगी. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. वहीं, MACD ने जिन शेयरों में मंदी का रुख दर्शाया है, उसमें कोल इंडिया, गोदावरी पावर, MCX इंडिया, ज्योति लैब्स और रेनबो चिल्ड्रंस शामिल है. लिहाजा, इनमें निवेश को लेकर सावधान रहें.
फोकस में रहेंगे ये शेयर
अब बात करते हैं उन शेयरों की जो किसी न किसी वजह से फोकस में रह सकते हैं. इस लिस्ट में मैनकाइंड फार्मा, Wipro, REC लिमिटेड और रेल विकास निगम लिमिटेड यानी RVNL का नाम शामिल है. मैनकाइंड फार्मा में एक ब्लॉक डील के जरिए 7.9% इक्विटी की बिक्री की खबर है. यह डील 5,649 करोड़ रुपए की हो सकती है. वहीं, विप्रो ने मारेली इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम्स से हाथ मिलाया है. इसी तरह, आरईसी ने जर्मनी के KfW Development Bank के साथ करीब 20 करोड़ यूरो का लोन एग्रीमेंट साइन किया है. जबकि RVNL के जॉइंट वेंचर को इंदौर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट में 5 स्टेशनों के डिजाइन और कंस्ट्रक्शन के लिए चुना गया है. यह प्रोजेक्ट करीब 543 करोड़ रुपए का है. इन सभी खबरों का असर कंपनियों के शेयरों पर देखने को मिल सकता है.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
टैग्स