होम / बिजनेस / इन Shares को कर लें पोर्टफोलियो में शामिल, कमा सकते हैं मोटा मुनाफा!
इन Shares को कर लें पोर्टफोलियो में शामिल, कमा सकते हैं मोटा मुनाफा!
शेयर मार्केट में पिछले कुछ दिनों से देखने को मिल रही तेजी के आज भी बरकरार रहने की उम्मीद जताई जा रही है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
स्टॉक मार्केट यानी शेयर बाजार के लिए बीते कुछ कारोबारी सत्र अच्छे रहे. हालांकि, दो छुट्टियों के चलते निवेशकों को ट्रेडिंग का मौका कम मिला. इस हफ्ते भी एक छुट्टी पड़ रही है. शुक्रवार को डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जयंती के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहेंगे. विदेशी निवेशक का रुख भारतीय शेयर बाजार को लेकर पॉजिटिव है, लिहाजा माना जा रहा है कि मार्केट की चाल अच्छी रहेगी. चलिए देखते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.
MACD के संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Adani Power, ITC, Equitas SFB और JaiPrakash Associates में तेजी के संकेत दिए हैं. जबकि PB Fintech, Zen Technologies, Aster DM Healthcare और SRF में MCAD के मुताबिक, नरमी का रुख देखने को मिल सकता है. बता दें कि अडानी पावर पिछले कारोबारी सत्र में तेजी के साथ 192.05 रुपए पर बंद हुआ था. पिछले 5 दिनों में इसने अपने निवेशकों को 8.75% का रिटर्न दिया है.
इनमें भी तेजी की उम्मीद
वहीं, CNG, PNG की कीमतों में कमी के बीच एक्सपर्ट्स ने कुछ शेयरों को खरीदने की सलाह दी है. ICICI Direct ने ऑयल गैस बास्केट में 5 कंपनियों के शेयर खरीदने का सुझाव दिया है. इसमें ONGC, Reliance Industries, Indraprastha Gas, Mahanagar Gas और Gujarat Gas. ब्रोकरेज फर्म ने ONGC के लिए 180 रुपए का टारगेट प्राइज रखा है. उसका कहना है कि APM की कीमतों में गिरावट से ONGC की शुद्ध प्राप्ति US$2/mmbtu (₹6/scm) तक कम हो जाएगी, लेकिन फिर भी ऐतिहासिक औसत से ऊपर बनी रहेगी. इसी तरह, ICICI Direct ने रिलायंस इंडस्ट्रीज को 3,050 रुपए के टारगेट प्राइज पर खरीदने की सलाह दी है.
इस Target Price पर खरीदें
ICICI Direct ने इंद्रप्रस्थ गैस को 463 रुपए के टारगेट प्राइज पर खरीदने का सुझाव दिया है. उसका मानना है कि गैस मूल्य निर्धारण में संशोधन से कंपनी की गैस सोर्सिंग लागत में ₹6/एससीएम की कमी आएगी. यह मानते हुए कि कंपनी इस लाभ को ग्राहकों तक पहुंचाती रहेगी, ब्रोकरेज को उम्मीद है कि उसके वॉल्यूम में इजाफा होगा. वहीं, ब्रोकरेज फर्म ने महानगर गैस को टारगेट प्राइज 980 और गुजरात गैस को 465 रुपए के टारगेट प्राइज पर खरीदने की सलाह दी है.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें).
टैग्स