होम / बिजनेस / आज किन शेयरों में निवेश से खिल सकता है चेहरा? यहां मिलेगी पूरी डिटेल
आज किन शेयरों में निवेश से खिल सकता है चेहरा? यहां मिलेगी पूरी डिटेल
शेयर बाजार की चाल आज कैसी रहेगी, सटीक तौर पर कुछ भी कहना मुश्किल है लेकिन कुछ शेयरों में तेजी के संकेत जरूर मिले हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
शेयर बाजार (Stock Market) के लिए बुधवार का दिन शुभ रहा. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 137 अंक बढ़कर 65,539 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 30 अंक उछलकर 19,465 पर बंद हुआ. इससे पहले बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर बना हुआ था. अब चलिए जानते हैं कि आज यानी गुरुवार को कौनसे ट्रेंड में रह सकते हैं.
इनमें हैं तेजी के संकेत
सबसे पहले, मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) के संकेत के बारे में जानते हैं. MACD की मानें, तो आज Infosys, Garden Reach Shipbuilders, Cochin Shipyard और Dhanalakshmi Bank में तेजी देखने को मिल सकती है. जिसका मतलब है कि इन शेयरों में मुनाफे की गुंजाइश बनी हुई है. हालांकि, BW Hindi आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर करें. अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है.
इन शेयरों पर रखें नजर
वहीं, MACD ने Castrol India, Ujjivan SFB, Jubilant Foodworks, BSE और Shriram Properties में मंदी के संकेत दिए हैं. यानी इन शेयरों में गिरावट देखने को मिल सकती है. अब उन शेयरों पर भी नजर डाल लेते हैं, जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में PTC Industries, Cochin Shipyard, SBFC Finance, Mishra Dhatu Nigam और GRSE शामिल हैं. PTC Industries की बात करें, तो बुधवार को ये शेयर 10% की उछाल के साथ 6,040.95 रुपए पर पहुंच गया था, जो जिसका नया 52 हफ्तों का हाई लेवल है. बीते 5 दिनों में इस शेयर ने 31.50% और एक महीने में 49.90% का रिटर्न दिया है.
इनमें बिकवाली का दबाव
कुछ कंपनियों के शेयरों में बिकवाली का दबाव भी नजर आ रहा है, जिसका मतलब है कि इन शेयरों को अपने पोर्टफोलियो में रखने को लेकर निवेशक दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं. इस लिस्ट में Vishal Fabrics, Easy Trip Planners, BKM Industries और Vedanta शामिल हैं. बता दें कि दिग्गज माइनिंग कंपनी वेंदाता का सेमीकंडक्टर चिप प्लांट लगाने का सपना फिलहाल के लिए टूट गया है. कंपनी ने ताइवान की फॉक्सकॉन के साथ मिलकर गुजरात में प्लांट लगाने की योजना बनाई थी, लेकिन फॉक्सकॉन ने खुद को इससे अलग कर लिया.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें).
टैग्स