होम / बिजनेस / सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन इन शेयरों में बन रहा है कमाई का मौका, दांव लगाकर भर लें झोली!

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन इन शेयरों में बन रहा है कमाई का मौका, दांव लगाकर भर लें झोली!

शेयर बाजार के लिए आज सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है और आज कुछ शेयरों में तेजी के संकेत मिल रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Share Market) में निवेश करने वालों के चेहरे पर खुशी से ज्यादा उदासी दिखाई दे रही है. मार्केट में लगातार गोते लग रहे हैं. गुरुवार को भी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सूचकांक सेंसेक्स 247 अंक फिसलकर 65,629 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 46 अंक गिरकर 19,624 पर पहुंच गया. कल के कारोबार में कई हैवीवेट शेयरों में मंदी देखने को मिली. आज भी बाजार से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है. चलिए देखते हैं कि सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं. 

MACD के ये हैं संकेत
सबसे पहले बात करते हैं मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) के संकेतों की. MACD ने आज Advanced Research, IRB Infrastructure Developers, Bajaj Auto, New India Assurance, Crisil, HLE Glasscoat और Sun Pharma में तेजी के संकेत दिए हैं. यानी इन शेयरों में आज उछाल की सम्भावना है और मुनाफा कमाने का मौका भी बन रहा है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने कुछ शेयरों में मंदी के भी संकेत दिए हैं, जिसका मतलब है कि इन शेयरों में गिरावट आ सकती है. इस लिस्ट में IndusInd Bank, Indus Towers, KSB, Infibeam Avenues, Kaynes Technology India और Jyothy Labs का नाम शामिल है. लिहाजा इन शेयरों में निवेश को लेकर सावधान रहें.

इन पर भी रखें नजर
अब जानते हैं कि किन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. Hero MotoCorp, Bajaj Auto, Tata Motors, Maruti Suzuki, Nestle India, Power Grid और Coal India ऐसे शेयर हैं, जिनमें निवेशक पैसा लगा रहे हैं. यानी निवेशकों का इन स्टॉक्स पर विश्वास कायम है. इनमें से कुछ शेयरों ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है और कुछ तेजी से उस तरफ बढ़ रहे हैं. इसी तरह, कुछ शेयरों में बिकवाली का दबाव भी नजर आ रहा है. जिसका मतलब है कि निवेशक इन शेयरों का साथ छोड़ रहे हैं और उनमें गिरावट आ रही है. इस लिस्ट में Adani Gas, Navin Fluorine, Delta Corp और V Mart Retail का नाम शामिल है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

5 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

9 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

9 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

11 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

11 hours ago

बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

5 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

9 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

7 hours ago