होम / बिजनेस / आज कौनसे शेयर करा सकते हैं कमाई और कहां कट सकती है जेब, यहां करें पता 

आज कौनसे शेयर करा सकते हैं कमाई और कहां कट सकती है जेब, यहां करें पता 

शेयर बाजार कल यानी बुधवार को बढ़त के साथ एंड हुआ. आज बाजार से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की संभावना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में बुधवार को भी तेजी देखने को मिली. इस दौरान BSE सेंसेक्स 213.27 अंक चढ़कर 65,433.30 और NSE निफ्टी 47.55 अंकों की तेजी के साथ 19,444 पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 284.68 अंक तक चढ़ गया था, लेकिन बाद में इसमें कुछ गिरावट आई. आज यानी गुरुवार को भी बाजार से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की संभावना है. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं. 

MACD का ये है रुझान
सबसे पहले मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) के संकेतों की बात करते हैं. MACD ने आज Suzlon Energy के साथ-साथ Federal Bank, RCF, RattanIndia Power और CESC पर तेजी का रुख दर्शाया है. यानी इन शेयरों में आज तेजी देखने को मिल सकती है. दिवंगत कारोबारी तुलसी तांती की कंपनी Suzlon Energy का शेयर फिलहाल रॉकेट की रफ्तार से भाग रहा है. बुधवार को यह 4.80% के उछाल के साथ 21.85 रुपए के लेवल पर बंद हुआ, जो इसका 52 वीक का हाई लेवल है. बीते 5 दिनों में यह 11.48% का रिटर्न दे चुका है.  

इनमें हैं मंदी के संकेत
MACD ने तेजी के साथ ही कुछ शेयरों में मंदी के भी संकेत दिए हैं. MACD के संकेतों की मानें तो IRCTC, Tech Mahindra, KCP Sugar, Manappuram Finance और M&M में मंदी देखने को मिल सकती है. जिसका मतलब है कि इन शेयरों में गिरावट की आशंका है. IRCTC का शेयर कल करीब 1 फीसदी की गिरावट के साथ 648.65 रुपए पर बंद हुआ था. बीते एक साल में ये शेयर 10.44% गिर चुका है. इसी तरह Tech Mahindra भी बुधवार को नुकसान में रहा. ये शेयर एक प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ 1,199.20 रुपए पर बंद हुआ. इनके अलावा, कुछ शेयरों में बिकवाली का दबाव दिखाई दे रहा है. इस लिस्ट में Jio Financial Services, Easy Trip Planners, Hotel Rugby और Penta Gold शामिल हैं. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

AI से हर साल 2.7 ट्रिलियन डॉलर की बढ़ रही उत्पादकता, लेकिन अमीर देशों को ही मिल रहा ज्यादा फायदा: स्टडी

रिपोर्ट के अनुसार, AI फिलहाल हर साल लगभग 2.7 ट्रिलियन डॉलर के बराबर उत्पादकता बढ़ा रहा है. यह अध्ययन में शामिल 86 देशों की कुल GDP का करीब 3.4% है.

1 day ago

बड़ी खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

IOCL ने GP Petroleums के JV को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पिपावाव बिटुमेन सेल का करेगा संचालन

GP Petroleums ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसकी संयुक्त उद्यम कंपनी Amron Oil Resources Pvt Ltd को IOCL के गुजरात स्थित पिपावाव बिटुमेन सेल के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

1 day ago