होम / बिजनेस / सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन आज इन शेयरों में मिल रहे हैं तेजी के संकेत
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन आज इन शेयरों में मिल रहे हैं तेजी के संकेत
आज शेयर बाजार के लिए सप्ताह का आखिरी कारोबार दिन है, उम्मीद है कि कल आई बढ़त आज भी कायम रह सकती है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
शेयर बाजार (Stock Market) के लिए गुरुवार खुशी लेकर आया. दो दिनों से चली आ रही गिरावट कल थम गई. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी दोनों ही ग्रीन लाइन पर बंद हुए. कारोबार के दौरान, Bajaj Auto, Eicher Motors और Titan Company आदि दिग्गज कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली. इस हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन BSE Sensex 405.53 अंक की बढ़त के साथ 65,631.57 और NSE निफ्टी 108.20 अंक उछलकर 19544.30 के स्तर पर बंद हुआ. आज शेयर बाजार के लिए सप्ताह का आखिरी कारोबार दिन है, चलिए देखते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.
इन पर लगा सकते हैं दांव
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज MTAR Technologies, Escorts Kubota, Texmaco Rail & Engineering, Indigo और Birlasoft में तेजी के संकेत दिए हैं. जिसका मतलब है कि मुनाफे की आस में इन शेयरों पर दांव लगाया जा सकता है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि स्टॉक मार्केट में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. इंडिगो स्टॉक मार्केट में Interglobe Aviation Ltd के नाम से लिस्टेड है और इसके शेयर कल 3.81% की तेजी के साथ 2,475.95 रुपए पर बंद हुए थे. वहीं, आप तुलसी तांती की कंपनी Suzlon Energy और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया पर भी नजर बनाए रखें. इन शेयरों ने बीते कुछ समय में अपने निवेशकों को अच्छा-खासा रिटर्न दिया है.
RBI पर टिकी बाजार की नजर
आज रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) मौद्रिक नीति की समीक्षा के फैसलों का ऐलान करेगा. ऐसे में RBI क्या घोषणा करता है, उस पर बाजार की चाल निर्भर करेगी. यदि रिजर्व बैंक ब्याज दरों में इजाफे का ऐलान करता है, तो मार्केट में देखने को मिल रही तेजी थम भी सकती है. शेयर मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि ब्याज दरों में बढ़ती की आशंका का असर शुरुआती बाजार पर देखने को मिल सकता है. वैसे, माना यह भी जा रहा है कि RBI नीतिगत ब्याज दरों में बदलाव करने के बजाए उसे स्थिर रखने का फैसला ले सकता है. पिछली समीक्षा में भी उसने यही किया था.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
टैग्स