होम / बिजनेस / इजरायल-हमास युद्ध की काली छाया के बीच आज इन शेयरों पर खेल जाएं दांव!
इजरायल-हमास युद्ध की काली छाया के बीच आज इन शेयरों पर खेल जाएं दांव!
शेयर बाजार कल गिरावट के साथ बंद हुआ. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर कारोबार करते रहे.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध की काली छाया से भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) भी नहीं बच सका. सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को मार्केट भारी दबाव में नजर आया. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 483.24 अंक फिसलकर 65,512.39 पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान एक समय यह 500 अंक नीचे चला गया था. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 141.15 अंक की गिरावट के साथ 19,512.35 अंक पर बंद हुआ. वहीं, वैश्विक बाजारों की बात करें, तो हांगकांग के हैंगसेंग में बढ़त दर्ज की गई. हालांकि, चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा. उधर, अमेरिकी बाजार तेजी के साथ बंद हुए. आज (मंगलवार) मार्केट की चाल कैसी रहेगी, फिलहाल सटीक तौर पर कुछ भी कहना मुश्किल है.
MACD के ये हैं संकेत
चलिए अब जानते हैं कि मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) से आज के लिए क्या संकेत मिल रहे हैं. MACD ने कुछ शेयरों में तेजी और कुछ में मंदी के संकेत दिए हैं. पहले तेजी के संकेत वालों पर नजर डालते हैं. इस लिस्ट में Home First Finance, Bajaj Finserv, Essel Propack, Sobha, Mahindra Holiday और Eicher Motors का नाम शामिल है. तेजी के संकेत का मतलब है कि इन शेयरों पर दांव मुनाफे का सौदा हो सकता है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. अब उन शेयरों पर नजर डालते हैं, जिनमें MACD ने मंदी का रुख दर्शाया है. आज Blue Star के साथ-साथ Dixon Technologies, CCL Products, Crisil, Apollo Hospital और Elgi Equipments में गिरावट आ सकती है.
इन पर भी रखें नजर
वहीं, कुछ शेयर ऐसे भी हैं, जिनमें निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है, निवेशक उनमें पैसा लगा रहे हैं और मजबूत खरीदारी बन रही है. इसमें MCX India, Oil India, Angel One, Vijaya Diagnostics, ITI, Kaynes Technology और Mahindra Holiday शामिल हैं. इनमें से कुछ शेयरों ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है. जबकि कुछ उस दिशा में तेजी से बढ़ रहे हैं. इसी तरह, कुछ शेयरों में बिकवाली का दबाव बना हुआ है. सीधे शब्दों में कहें तो, इन्वेस्टर्स इन स्टॉक्स में खास दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं. वो बिकवाल बने हुए हैं इसलिए शेयरों में बिकवाली का दबाव नजर आ रहा है. इस लिस्ट में Adani Gas, Campus Activewear और Rajesh Exports का नाम शामिल है.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
टैग्स