होम / बिजनेस / Stock Market: जेब भारी वाली फीलिंग के लिए आज इन शेयरों पर खेल जाएं दांव!
Stock Market: जेब भारी वाली फीलिंग के लिए आज इन शेयरों पर खेल जाएं दांव!
शेयर बाजार से आज मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है. आज कुछ कंपनियों के तिमाही नतीजे भी आ रहे हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
शेयर बाजार (Stock Market) के लिए पिछला सप्ताह मिलाजुला रहा. शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी दोनों लाल निशान पर कारोबार करते नजर आए. 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स दिनभर के कारोबार के बाद 125.65 अंक गिरकर 66,282.74 पर पहुंच गया. इसी तरह, निफ्टी 42.95 अंक फिसलकर 19,751.05 के स्तर पर बंद हुआ. आज यानी नए सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भी मार्केट से मिलीजुली प्रतिक्रिया की उम्मीद है. आज कई कंपनियों के तिमाही नतीजे भी आने हैं, उनका भी बाजार पर असर देखने को मिलेगा.
MACD के ये हैं संकेत
सबसे पहले बात करते हैं मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) के संकेतों की. MACD ने कुछ शेयरों में तेजी और कुछ में मंदी के संकेत दिए हैं. शुरुआत तेजी के संकेत वाले शेयरों से करते हैं. इस लिस्ट में Gujarat State Fertilizers & Chemicls (GSFC), Welspun Corp Ltd, Tata Motors, 360 One Wam, Indusind Bank Ltd और Cera Sanitaryware शामिल हैं. इसका मतलब है कि इन शेयरों में मुनाफा कमाने की गुंजाइश बन रही है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. वहीं, L&T, Sundaram Finance, Coromandel International, Balkrishna Industries, Granules India और Piramal Enterprisesमें आज गिरावट देखने को मिल सकती है.
इन पर भी रखें नजर
इसके अलावा, आज आप Bajaj Electricals और Dalmia Bharat के शेयरों पर भी नजर रखें. बजाज इलेक्ट्रिकल्स को पावर ग्रिड कॉरपोरेशन से 564.2 करोड़ रुपए का कॉन्ट्रैक्ट मिला है. जबकि डालमिया भारत का सितंबर तिमाही में प्रॉफिट 121.4 प्रतिशत उछलकर 124 करोड़ रुपए पहुंच गया है. इन डेवलपमेंट का असर कंपनियों के शेयरों पर देखने को मिल सकता है. वहीं, टाटा मोटर्स ने टाटा टेक्नोलॉजीज में 9.9% हिस्सेदारी बेचने के लिए कुछ निवेशकों के साथ स्टॉक परचेंज एग्रीमेंट्स किए हैं. आज कुछ कंपनियों के तिमाही नतीजे भी आने वाले हैं. जिसमें ICICI सिक्योरिटीज, HDFC बैंक, फेडरल बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, सिएट, यात्रा ऑनलाइन, जय बालाजी इंडस्ट्रीज, ओरिएंटल होटल्स और सेलन एक्सप्लोरेशन आदि शामिल हैं.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
टैग्स