होम / बिजनेस / सप्ताह के पहले दिन आज इन शेयरों पर लगा सकते हैं दांव, मिल रहे तेजी के संकेत

सप्ताह के पहले दिन आज इन शेयरों पर लगा सकते हैं दांव, मिल रहे तेजी के संकेत

शेयर बाजार में पिछले कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को गिरावट देखी गई थी, आज भी बाजार से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली. BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 694.96 अंक या 1.13% लुढ़ककर 61,054.29 पॉइंट पर बंद हुआ. वहीं, NSE निफ्टी में भी 186.80 अंक या 1.02% की गिरावट दर्ज की गई. जबकि इससे एक दिन पहले यानी गुरुवार को सेंसेक्स ने 555.95 अंकों की छलांग लगाई थी. आज भी मार्केट से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलनी की उम्मीद है. चलिए अब नजर डालते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.  

ये है MACD का रुझान
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज यानी सोमवार को Muthoot Finance, AmaraRaja Batteries, Brightcom Group, Tube Investment और Archean Chemicals Industries में तेजी के संकेत दिए हैं. जबकि Adani Wilmar, ONGC, DLF, CCL Products, BLS International Services और IFB Industries के शेयरों में मंदी का रुख रह सकता है. मतलब कि इन शेयरों में गिरावट दर्ज की जा सकती है. 

बढ़त वाला रिकॉर्ड
Muthoot Finance के शेयर शुक्रवार को 74% की बढ़त के साथ 1,055 रुपए के लेवल पर बंद हुए थे. बीते 5 दिनों में इसने 3.85% और 1 महीने में 2.63% का रिटर्न दिया है. रफ्तार भले ही धीमी है, लेकिन कुछ न कुछ बढ़त हासिल करना निवेशकों के लिहाज से अच्छा है. इस शेयर का 52 वीक का हाई लेवल 1,272.15 रुपए है. AmaraRaja Batteries के शेयरों में पिछले कारोबारी दिन 2.71% की बढ़त रिकॉर्ड की गई. ये शेयर 611.25 रुपए पर ट्रेड कर रहा है.

5 दिनों में 20.32% रिटर्न
Brightcom Group के शेयरों में शुक्रवार को 4.65% का उछाल आया. 11.25 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर बीते 5 दिनों में 20.32% तेजी दर्ज कर चुका है. हालांकि, इसका पिछले 1 महीने का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है. इस दौरान इसमें 36.08% की गिरावट आई है. Tube Investments of India Ltd के शेयर NSE पर TIINDIA के नाम से लिस्टेड हैं. शुक्रवार को इस शेयर में 2.76% की तेजी आई और यह 2,631.90 रुपए के लेवल पर पहुंच गया था. Archean Chemicals Industries भी बाकी शेयरों की तरह पिछले कारोबारी सत्र में 1.70% तेजी के साथ 548.95 रुपए पर बंद हुआ था. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

13 hours ago

स्टारबक्स का डबल दांव, लॉन्च किया नया Rewards प्रोग्राम; NCR में खुला तीसरा प्रीमियम रिजर्व स्टोर

कंपनी का कहना है कि इन पहलों का मकसद ग्राहकों को बेहतर रिवॉर्ड्स, प्रीमियम कॉफी एक्सपीरियंस और पर्सनलाइज्ड सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

13 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

16 hours ago

नंद किशोर गोयनका के विचार सदैव जीवित रहेंगे, उनकी सेवा की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करेगी: मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, कई मंत्री, उद्योगपति, संत और हजारों लोगों ने नंद किशोर गोयनका को श्रद्धांजलि अर्पित की.

18 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

18 hours ago

बड़ी खबरें

प्रॉपर्टी और सोना बेचने वालों को राहत, CBDT ने बढ़ाया कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स; ऐसे घटेगा LTCG टैक्स

CBDT आयकर अधिनियम, 1961 के तहत हर साल कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स अधिसूचित करता है. इसका उद्देश्य महंगाई के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए पूंजीगत लाभ (Capital Gain) की सही गणना करना है.

14 hours ago

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

13 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

16 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.