होम / बिजनेस / Stock Market: आज इन शेयरों पर लगाएंगे दांव, तो मुस्कुराते हुए होगी सप्ताह की शुरुआत!
Stock Market: आज इन शेयरों पर लगाएंगे दांव, तो मुस्कुराते हुए होगी सप्ताह की शुरुआत!
शेयर बाजार से आज मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है. वहीं, कुछ शेयरों में तेजी के भी संकेत मिल रहे हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार (Stock Market) गिरावट के साथ बंद हुआ था. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 231 अंक लुढ़ककर 65,397 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 82 अंक की गिरावट के साथ 19,542 पर पहुंच गया था. शुक्रवार को कई हैवीवेट शेयरों में भी मंदी का रुख रहा. आज बाजार से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.
MACD का रुझान
सबसे पहले मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) के संकेतों के बारे में जानते हैं. MACD ने आज United Breweries, Delta Corp, MTAR Technologies, Bombay Burmah, Tube Investments और Amber Enterprises में तेजी के रुख दर्शाया है. जिसका मतलब है कि इन शेयरों की कीमत में उछाल आ सकता है और इसका एक मतलब ये भी है कि आपके पास मुनाफा कमाने का मौका है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने कुछ शेयरों में मंदी के भी संकेत दिए हैं, जिसका मतलब है कि इन शेयरों में गिरावट आ सकती है. इस लिस्ट में, ICICI Bank, Shree Cements, Route Mobile, Astral Poly Tech, HCL Tech और Sunteck Realty का नाम शामिल है. इन शेयरों में निवेश को लेकर सावधान रहें.
इनमें मजबूत खरीदारी
वहीं, कुछ शेयर ऐसे भी हैं, जिनमें मजबूत खरीदारी दिखाई दे रही है. ICICI Securities के साथ-साथ Angel One, MCX India, New India Assurance Company, Bombay Burmah, Suzlon Energy और BSE में निवेशकों का विश्वास बना हुआ है. वो इन शेयरों के मामले में बिकवाल के बजाए इन शेयरों में लिवाल बने हुए हैं. Suzlon Energy का शेयर शुक्रवार को गिरावट वाले बाजार में भी 4.91% की लंबी छलांग के साथ 33.15 रुपए पर बंद हुआ था. बीते पांच दिनों में इसने 19.89% का रिटर्न दिया है. इसी तरह, कुछ शेयरों में बिकवाली का दबाव दिखाई दे रहा है. V Mart Retail, Navin Fluorine, Rajesh Exports और Gujarat Gas में निवेशकों की दिलचस्पी अब पहले वाली नहीं है. इसलिए वो बिकवाल बने हुए हैं.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
टैग्स