होम / बिजनेस / वीकेंड में पार्टी के लिए जेब करनी है भारी, आज इन शेयरों पर खेल जाएं दांव!

वीकेंड में पार्टी के लिए जेब करनी है भारी, आज इन शेयरों पर खेल जाएं दांव!

शेयर बाजार के लिए आज सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है और आज कुछ शेयरों में तेजी के संकेत मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Share Market) कल यानी गुरुवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ. शुरुआत के समय बाजार कुछ संभालता नजर आया, लेकिन जैसे-जैसे दिन ढलता गया मार्केट में भी गिरावट आती चली गई. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 610.37 अंक फिसलकर 65,508.32 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 182 अंकों की गिरावट के साथ 19,533 के लेवल पर पहुंच गया. वैसे तो मार्केट में गिरावट के कई कारण रहे, लेकिन सबसे प्रमुख रहा विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) का बिकवाल होना. FII लगातार भारतीय शेयर बाजार से पैसा निकाल रहे हैं.  

MACD ने दिए ये संकेत
चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं और मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) से क्या संकेत मिल रहे हैं. MACD ने आज जिन शेयरों में तेजी के संकेत दिए हैं, उनमें ब्यूटी ब्रैंड Nykaa, Adani Wilmar, CE Info Systems, Indus Towers, Fortis Healthcare और Macrotech Developers शामिल हैं. यानी इन शेयरों में मुनाफा कमाने की गुंजाइश बन सकती है. लेकिन BW हिंदी हमेशा की तरह आपको सलाह देता है कि स्टॉक मार्केट में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. अब MACD के मंदी के संकेत वाले शेयरों को भी जान लेते हैं. Indian Oil Corporation, Shoppers Stop, Bayer CropScience, Praj Industries, Mazagon Dock Shipbuilders और GSK Pharma में आज गिरावट देखने को मिल सकती है. लिहाजा, इनमें निवेश को लेकर सावधान रहें. 

आज इन पर रखें नजर
MACD के संकेतों के बाद बात करते हैं उन शेयरों की जिनमें मजबूत खरीदारी दिखाई दे रही है. इस लिस्ट में Tata Investment, CE Info Systems, IOB, CSB Bank, MCX India, Finolex Cables और Sunteck Realty शामिल हैं। इनमें से कुछ शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है और कुछ तेजी से उस दिशा में बढ़ रहे हैं. आईओबी यानी Indian Overseas Bank के शेयर की बात करें, तो गिरावट वाले बाजार में भी इस शेयर ने 3 प्रतिशत की बढ़त हासिल की. यह 46.35 रुपए के भाव पर मिल रहा है. इसी तरह, कुछ शेयरों में बिकवाली का दबाव भी नजर आ रहा है. यानी इन शेयरों को खरीदने वालों से ज्यादा बेचने वाले हो गए हैं. Vedanta के साथ ही Gujarat Gas, TCNS Clothing और Hinduja Global इसमें शामिल हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

2 hours ago

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

4 hours ago

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, सरकार ने कई कंपोनेंट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी पार्ट्स और मशीनों पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है. यह छूट 31 मार्च 2029 तक लागू रहेगी.

5 hours ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

5 hours ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

6 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

4 hours ago

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

2 hours ago

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.