होम / बिजनेस / वीकेंड एन्जॉय करने के लिए करनी है कुछ एक्स्ट्रा कमाई, ये शेयर आज पूरी कर सकते हैं इच्छा!

वीकेंड एन्जॉय करने के लिए करनी है कुछ एक्स्ट्रा कमाई, ये शेयर आज पूरी कर सकते हैं इच्छा!

शेयर बाजार के लिए आज सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है, आज कुछ शेयरों में तेजी के संकेत नजर आ रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Share Market) में निवेश करने वालों के चेहरे खिले हुए हैं, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से बाजार लगातार गुलजार बना हुआ है. गुरुवार को भी मार्केट बढ़त के साथ कारोबार करता रहा. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 385 अंक की बढ़त के साथ 66,265.56 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 116 अंक उछलकर 19,727 पर बंद हुआ. आज शेयर बाजार के लिए सप्ताह का आखिरी कारोबार दिन है, चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं. 

MACD ने दिए ये संकेत
सबसे पहले, मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) के संकेतों की बात करते हैं. MACD ने आज Tata Motors, L&T, ICICI Bank, Mazagon Dock Shipbuilders और J&K Bank में तेजी का रुख दर्शाया है. Mazagon Dock के शेयरों में कल 9 प्रतिशत से ज्यादा की शानदार तेजी दर्ज की गई थी. ये शेयर 2,081.80 रुपए के भाव पर मिल रहा है और एक साल में यह अपने निवेशकों को 381.23% का रिटर्न दे चुका है. यानी इन शेयरों में मुनाफा कमाने की गुंजाइश बन रही है. हालांकि, BW Hindi आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है. क्योंकि स्टॉक मार्केट जोखिम के अधीन है. MACD तेजी के साथ ही मंदी के संकेत भी देता है. आज उसने NCC, TV18 Broadcast, Polycab India, M&M और Jai Corp में मंदी का रुख दर्शाया है. यानी इन शेयरों में गिरावट आ सकती है.

इनमें मजबूत खरीदारी
मजबूत खरीदारी वाले शेयरों की बात करें, तो उसमें J&K Bank के साथ-साथ Mazagon Dock Shipbuilders, TVS Supply Chain, Cochin Shipyard और TVS Supply Chain शामिल हैं. इनमें से कुछ शेयरों ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है और कुछ इसकी तरफ बढ़ रहे हैं. मजबूत खरीदारी का मतलब है कि निवेशक इन शेयरों को लेकर बुलिश नजर आ रहे हैं. इसी तरह, कुछ शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी कम होती जा रही है, जिस वजह से वो उन्हें बेच रहे हैं और बिकवाली का दबाव निर्मित हो रहा है. इन शेयरों में Penta Gold, GNA Axles, Atam Valves और Redtape का नाम शामिल है. लिहाजा, इन शेयरों में निवेश को लेकर सावधान रहें.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

20 hours ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

22 hours ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

22 hours ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

23 hours ago

AI से हर साल 2.7 ट्रिलियन डॉलर की बढ़ रही उत्पादकता, लेकिन अमीर देशों को ही मिल रहा ज्यादा फायदा: स्टडी

रिपोर्ट के अनुसार, AI फिलहाल हर साल लगभग 2.7 ट्रिलियन डॉलर के बराबर उत्पादकता बढ़ा रहा है. यह अध्ययन में शामिल 86 देशों की कुल GDP का करीब 3.4% है.

1 day ago

बड़ी खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

20 hours ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

22 hours ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

22 hours ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

23 hours ago

IOCL ने GP Petroleums के JV को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पिपावाव बिटुमेन सेल का करेगा संचालन

GP Petroleums ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसकी संयुक्त उद्यम कंपनी Amron Oil Resources Pvt Ltd को IOCL के गुजरात स्थित पिपावाव बिटुमेन सेल के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

1 day ago