होम / बिजनेस / बाजार की चाल चाहे जो रहे, आज इन शेयरों में निवेश से भर सकती है झोली!
बाजार की चाल चाहे जो रहे, आज इन शेयरों में निवेश से भर सकती है झोली!
शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था, आज भी उससे मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
शेयर बाजार (Stock Market) में सोमवार को तेजी आई थी और मंगलवार को यह गिरावट के साथ बंद हुआ. इस गिरावट के कई कारण रहे, जैसे कि वैश्विक बाजारों का मिला-जुला रुख, रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे हैवीवेट शेयरों में बिकवाली और विदेशी पूंजी की निकासी. इस दौरान, BSE सेंसेक्स 68.36 अंक लुढ़ककर 66,459.31 पर बंद हुआ. वहीं, NSE का सूचकांक निफ्टी भी 20.25 अंक फिसलकर 19,733.55 के लेवल पर पहुंच गया.
MACD के संकेत
आज बाजार से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है. साथ ही कुछ शेयरों में तेजी के संकेत भी मिले हैं. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज Coal India, HFCL, IDBI Bank, Urja Global और Lemon Tree Hotels में तेजी का रुख दर्शाया है. इसके साथ ही कुछ शेयरों में मंदी के संकेत भी MACD ने दिए हैं. जिसमें Mazagon Dock Shipbuilders, GMDC, Piramal Enterprises, Tanla Platforms और EPL शामिल हैं. लिहाजा इन शेयरों में निवेश को लेकर सावधान रहें. BW Hindi आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें. क्योंकि स्टॉक मार्केट जोखिम के अधीन है.
इनमें मजबूत खरीदारी
अब बात करते हैं उन शेयरों कि जिनमें मजबूत खरीदारी दिखाई दे रही है. इस लिस्ट में पहला नाम IRFC यानी Indian Railway Finance Corp Ltd का है. गिरावट वाले बाजार में भी इस शेयर ने 6.54% की उड़ान भरी थी. सोमवार को कारोबार की समाप्ति पर यह शेयर 40.70 रुपए के लेवल पर पहुंच गया था. साथ ही इसमें IDBI Bank, KIOCL और Railtel भी शामिल हैं. IDBI Bank भी सोमवार को 8.54% की तेजी के साथ बंद हुआ था. 62.90 रुपए पर मिल रहा ये शेयर पिछले 5 दिनों में करीब 10% चढ़ चुका है. अब उन शेयरों पर नजर डालते हैं, जिनमें बिकवाली का दबाव दिखाई दे रहा है. इसमें Viji Finance, UPL, MOS Utility, SREI Infra और Jalan Transolutions शामिल हैं.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें).
टैग्स