होम / बिजनेस / अभी से जान लीजिए सोमवार को कैसी रहेगी बाजार की चाल, Bull हावी रहेगा या Bear करेगा वार?

अभी से जान लीजिए सोमवार को कैसी रहेगी बाजार की चाल, Bull हावी रहेगा या Bear करेगा वार?

इस सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर मार्केट बढ़त के साथ बंद हुआ था. यह सप्ताह निवेशकों के लिए अच्छा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में आज कारोबार नहीं होगा, क्योंकि शनिवार और रविवार को साप्ताहिक छुट्टी रहती है. अब बाजार सोमवार को खुलेगा. चलिए जानते हैं कि अगले हफ्ते बाजार की चाल कैसी रह सकती है, लेकिन उससे पहले शुक्रवार को मार्केट के हाल की बात करते हैं. इस सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को मार्केट में लगातार चौथे दिन तेजी देखने को मिली. BSE का 30 शेयर वाला सेंसेक्स 492.75 की बढ़त के साथ 67,481.19 के लेवल पर पहुंच गया. इसी तरह, NSE का निफ्टी भी 134.75 चढ़कर 20,267.90 पर बंद हुआ. सेंसेक्स की कंपनियों की बात करें, तो NTPC, L&T, एशियन पेंट्स, मारुति, सन फार्मा, ITC और SBI जैसे स्टॉक्स फायदे में रहे. 

एग्जिट पोल से बाजार खुश
सोमवार को बाजार की चाल मुख्यतौर पर पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के परिणामों से तय होगी. एग्जिट पोल के नतीजों के बाद 1 दिसंबर को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली. NIFTY अपने ऑलटाइम हाई को टच कर गया. तीन दिसंबर को चुनावी नतीजों की घोषणा होगी, अब चूंकि यह रविवार का दिन है, इसलिए मार्केट पर इसका असर सोमवार को देखने को मिलेगा. इतिहास पर यदि नजर डालें, तो चुनावी नतीजों से शेयर बाजार प्रभावित हुए हैं, लिहाजा 3 दिसंबर के परिणामों से सोमवार को मार्केट की चाल निश्चित तौर पर प्रभावित होगी.  

ये भी पढ़ें - क्या है वो डील जिसकी खबर मात्र से उड़ान भरने लगे Kesoram Industries के शेयर?

2008 में ऐसा रहा था हाल
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो 2008 में 5 राज्यों में हुए चुनाव के नतीजों के बाद बाजार ने गोता लगाया था. 2008 में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में एकसाथ चुनाव हुए थे. वोटों की गिनती यानी मतगणना 11 दिसंबर को हुई थी. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस को जीत नसीब हुई थी. उस दिन BSE सेंसेक्स इंट्राडे में करीब 500 अंक लुढ़क गया था. हालांकि बाद में उसने रिकवरी की और लगभग 200 अंकों की बढ़त के साथ 35,150 अंक पर बंद हुआ था. इसी तरह, निफ्टी भी उछाल के साथ 10,549 अंकों के लेवल पर बंद हुआ था.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

कोचिन शिपयार्ड में 5.04% तक हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, बाजार भाव से 7% कम कीमत पर मिलेंगे शेयर

सरकार ने OFS का फ्लोर प्राइस 1,400 रुपये प्रति शेयर तय किया है. संस्थागत निवेशक 7 जुलाई और खुदरा निवेशक 8 जुलाई को इस पेशकश में हिस्सा ले सकेंगे.

1 hour ago

सहकारिता क्षेत्र को मिलेगा नया विस्तार, जल्द बनेगी सहकारी जीवन बीमा कंपनी: अमित शाह

सहकारिता मंत्रालय के पांचवें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि सरकार जल्द ही 'भारत टैक्सी' की तर्ज पर सहकारी यूटिलिटी एग्रीगेटर शुरू करेगी.

1 hour ago

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी क्या रहेगी बरकरार? आज इन शेयरों पर रखें नजर

सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 521.16 अंक चढ़कर 78,285.07 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 50 159.50 अंक की बढ़त के साथ 24,430.35 पर बंद हुआ था.

1 hour ago

अभिनेता कुणाल कपूर ने लॉन्च किया MetaGO, मोटापा और मेटाबॉलिक बीमारियों के इलाज के लिए नया हेल्थ प्लेटफॉर्म

मेटागो को क्राउडफंडिंग मंच केट्टो (Ketto) के संस्थापकों ने तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि भारत में तेजी से बढ़ रही मोटापा और उपापचय संबंधी बीमारियों की चुनौती से निपटने के लिए यह एक समग्र स्वास्थ्य सेवा मॉडल लेकर आई है.

15 hours ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

16 hours ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी क्या रहेगी बरकरार? आज इन शेयरों पर रखें नजर

सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 521.16 अंक चढ़कर 78,285.07 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 50 159.50 अंक की बढ़त के साथ 24,430.35 पर बंद हुआ था.

1 hour ago

कोचिन शिपयार्ड में 5.04% तक हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, बाजार भाव से 7% कम कीमत पर मिलेंगे शेयर

सरकार ने OFS का फ्लोर प्राइस 1,400 रुपये प्रति शेयर तय किया है. संस्थागत निवेशक 7 जुलाई और खुदरा निवेशक 8 जुलाई को इस पेशकश में हिस्सा ले सकेंगे.

1 hour ago

सहकारिता क्षेत्र को मिलेगा नया विस्तार, जल्द बनेगी सहकारी जीवन बीमा कंपनी: अमित शाह

सहकारिता मंत्रालय के पांचवें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि सरकार जल्द ही 'भारत टैक्सी' की तर्ज पर सहकारी यूटिलिटी एग्रीगेटर शुरू करेगी.

1 hour ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

16 hours ago

सुरक्षा जाल से आर्थिक शक्ति केंद्रों तक: VB-G-RAM-G की ओर बदलाव की दिशा

इस बदलाव का सबसे आशाजनक पहलू एसेट-टू-लाइवलीहुड कन्वर्जेंस है. केवल कृषि तालाब जैसे परिसंपत्तियों का निर्माण करने के बजाय, जो अक्सर कम उपयोग में आती हैं, नया मॉडल यह सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है कि परिसंपत्तियों का निर्माण सीधे आजीविका सृजन और आय वृद्धि से जुड़ा हो.

16 hours ago