✕

होम / बिजनेस / कल बाजार पर बरसी खुशियां, उसी फीलिंग के लिए आज इन शेयरों पर खेल जाएं दांव!

कल बाजार पर बरसी खुशियां, उसी फीलिंग के लिए आज इन शेयरों पर खेल जाएं दांव!

शेयर बाजार कल तेजी के साथ बंद हुआ था. आज भी कुछ शेयरों में तेजी के संकेत मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

नए वित्त वर्ष की शुरुआत शेयर बाजार (Stock Market) के लिए शानदार रही. विदेशी बाजारों में मजबूत रुझानों के बीच स्थानीय स्तर पर हुई खरीदारी ने मार्केट को तेजी प्रदान की. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 363.20 अंक मजबूत होकर 74,014.55 पर पहुंच गया. कारोबार के दौरान एक समय इसमें 603.27 अंकों का उछाल देखने को मिला था. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 135.10 अंक चढ़कर 22,462 पर बंद हुआ. एक समय निफ्टी में 203.05 अंकों की उछाल आ गई थी, लेकिन बाद में नीचे लुढ़क गया. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं. 

इनमें हैं तेजी के संकेत
सबसे पहले बात करते हैं मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) के संकेतों की. MACD ने  Bank of Maharashtra, Indiabulls Housing Finance, JM Financial, Epigral, NALCO और Jindal Saw में तेजी के संकेत दिए हैं. JM Financial के शेयर अब रिकवरी मोड में दिखाई दे रहे हैं. रिजर्व बैंक की कार्रवाई के बाद से कंपनी के शेयरों में काफी गिरावट आई थी, लेकिन पिछले 5 कारोबारी सत्रों में यह शेयर 6.58% चढ़ चुका है. कल यह 6.29% की बढ़त के साथ 79.40 रुपए पर बंद हुआ था. MACD के संकेतों का मतलब है कि इन शेयरों में आज भी उछाल देखने को मिल सकता है और ऐसे में आप उन पर दांव लगाकर मुनाफा भी कमा सकते हैं. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि स्टॉक मार्केट में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. 

ये भी पढ़ें - पारे की तरह क्यों चढ़ रहे हैं सोने के दाम, महज तीन महीने में ही 10% बढ़ी कीमत?

इनमें मिले मंदी एक संकेत
इसी तरह, MACD ने SBI Card, Whirlpool India, Team Lease Service और  Delhivery के शेयरों में मंदी का संकेत दिया है. एसबीआई कार्ड के शेयर सोमवार को करीब 1 प्रतिशत की बढ़त के साथ 688.50 रुपए पर बंद हुए थे. हालांकि, बीते 5 कारोबारी सत्रों में इसमें 2.82% की गिरावट भी आई है. इस साल अब तक ये शेयर 10.16% गिर चुका है. Whirlpool India के शेयर भी कल के तेजी वाले मार्केट में बढ़त के साथ 1,247 रुपए पर बंद हुए. इस साल अब तक ये शेयर 8.55% लुढ़क चुका है. 2,835 रुपए के भाव पर मिल रहे Team Lease Service के लिए पिछले 5 कारोबारी सत्र अच्छे रहे हैं, लेकिन जनवरी से लेकर अब तक यह 13.00% टूट चुका है. Delhivery का शेयर इस साल अब तक 16.82% ऊपर चढ़ा है, मगर बीते 5 सत्रों से इसमें गिरावट का रुख है. फिलहाल इसकी कीमत 449 रुपए है.

इनमें दिख रही मजबूत खरीदारी 
अब उन शेयरों के बारे में जानते हैं जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में Tata Steel, L&T, Adani Ports और Grasim Industries शामिल हैं. इनमें से कुछ शेयरों ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है. टाटा स्टील की बात करें, तो कल का दिन इस शेयर के लिए शानदार रहा. करीब 5 प्रतिशत की बढ़त के साथ यह 162.80 रुपए पर बंद हुआ. इस साल अब तक ये 16.41% का रिटर्न दे चुका है. 3,840.20 रुपए के भाव पर मिल रहा Larsen and Toubro का शेयर सोमवार को 2.03% की मजबूती के साथ बंद हुआ था. इसी तरह, अडानी पोर्ट्स और Grasim Industries के शेयर भी ग्रीन लाइन पकड़कर कारोबार करते रहे.  

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

5 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

5 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

6 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

8 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

10 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

6 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.