होम / बिजनेस / Stock Market: आज किन शेयरों में बन रहा है कमाई का मौका? फटाफट चेक करें यहां
Stock Market: आज किन शेयरों में बन रहा है कमाई का मौका? फटाफट चेक करें यहां
शेयर बाजार के लिए पिछले कुछ दिनों से समय अच्छा चल रहा है. मार्केट धीरे-धीरे ही सही, लेकिन ऊपर की तरफ बढ़ता दिखाई दे रहा है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
शेयर बाजार (Stock Market) सोमवार को भी तेजी के साथ बंद हुआ. यह लगातार छठा कारोबारी सत्र रहा, जब बाजार में उछाल दर्ज किया गया. BSE सेंसेक्स सोमवार को 13.54 अंकों की बढ़ोत्तरी के साथ 59,846.51 और NSE निफ्टी 24.90 अंकों की तेजी के साथ 17,624.05 के लेवल पर पहुंच गया था. इस दौरान, टाटा मोटर्स के शेयरों में अच्छी-खासी तेजी देखने को मिली. कंपनी का शेयर 5.31% उछाल के साथ 460.90 रुपए पर बंद हुआ. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर सुर्खियों में रह सकते हैं.
ये है MACD का संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस यानी MACD ने आज ONGC, PFC, Zomato, IEX और Tata Power में तेजी के संकेत दिए हैं. जिसका मतलब है कि इन कंपनियों के शेयरों में उछाल आ सकता है. वहीं, उसके विपरीत MACD ने Usha Martin, Reliance Infra, Petronet LNG, Xpro India और Gujarat Pipavav के शेयर में मंदी का संकेत दिया है. यानी आज इनमें गिरावट देखने को मिल सकती है. अब चलिए तेजी के संकेत वाले शेयरों का पिछला रिकॉर्ड भी देख लेते हैं.
ONGC और PFC
ONGC यानी Oil and Natural Gas Corporation का शेयर सोमवार को करीब 4 फीसदी की तेजी के साथ 156.60 रुपए पर बंद हुआ था. पिछले पांच दिनों में इसने 3.06% का रिटर्न दिया है. यानी यह धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रहा है. Power Finance Corporation (PFC) में पैसा लगाने वालों के लिए कल का दिन अच्छा रहा. इस दौरान इस शेयर में 5.91% की तेजी दर्ज की गई. 166.65 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर बीते 5 दिनों में 9.21% ऊपर चढ़ चुका है.
Zomato में दिखी तेजी
फूड डिलीवरी कंपनी Zomato के शेयर भी कल 3.36% की तेजी के साथ बंद हुए. फिलहाल ये शेयर 53.90 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. Zomato के शेयरों ने काफी उतार-चढ़ाव देखा है. पिछले 5 दिनों से इसमें तेजी का दौर है, इस दौरान ये शेयर 4.86% चढ़ चुका है. Indian Energy Exchange यानी IEX का शेयर सोमवार को मामूली बढ़त के साथ 152.20 रुपए पर बंद हुआ था. लेकिन पिछले 5 दिनों में इसने 15.83% का शानदार रिटर्न दिया है. Tata Power की बात करें, तो 195.80 रुपए के भाव पर बंद हुए इस शेयर में कल मामूली बढ़त आई. बीते 5 दिनों में भी इसकी रफ्तार सुस्त ही रही है.
टैग्स