होम / बिजनेस / महंगाई से मुकाबले के लिए जेब करनी है भारी? आज इन शेयरों पर खेल जाएं दांव
महंगाई से मुकाबले के लिए जेब करनी है भारी? आज इन शेयरों पर खेल जाएं दांव
शेयर बाजार में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकती है. हालांकि, कुछ शेयरों में तेजी के संकेत जरूर मिले हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
शेयर बाजार (Stock Market) के लिए मंगलवार मंगलकारी साबित हुआ. हालांकि, वैश्विक स्तर पर मिले अच्छे संकेतों के बावजूद बाजार में मामूली तेजी ही देखने को मिली, लेकिन बढ़त, तो बढ़त है. फिर चाहे ज्यादा हो या कम. कल BSE सेंसेक्स 3.94 अंक के उछाल के साथ 65,220.03 और NSE निफ्टी 2.90 अंक चढ़कर 19396.50 के स्तर पर बंद हुआ. मंगलवार का दिन अडानी समूह (Adani Group) के लिए अच्छा रहा. समूह की अधिकांश लिस्टेड कंपनियों के शेयर तेजी से भागते दिखाई दिए. आज यानी बुधवार को बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.
इन पर बनाए रखें नजर
MACD के संकेत जानने से पहले उन शेयरों की बात करते हैं, जिनमें मजबूत खरीदारी नजर आ रही है. इस लिस्ट में HBL Power, BHEL, NBCC, Linde India और Welspun India का नाम शामिल है. इन शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी बनी हुई है और वो इन पर दांव लगा रहे हैं, इस वजह से इनमें मजबूत खरीदारी दिखाई दे रही है. इनमें से कुछ शेयर अपने 52 वीक के हाई लेवल को पार कर चुके हैं. इसी तरह, कुछ शेयरों में बिकवाली का दबाव है. कहने का मतलब है कि इन्वेस्टर्स अब इन शेयरों को अपने पोर्टफोलियो में रखने को लेकर उतने उत्साहित नहीं हैं. इस लिस्ट में Omaxe के साथ-साथ Jio Financial Services, Lloyds Metals और Steel Exchange के शेयर शामिल हैं.
इनमें हैं तेजी के संकेत
अब देखते हैं कि मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए किन शेयरों में तेजी के संकेत दिए हैं. MACD का रुझान बताता है कि आज One97 Communications, Network18, Mold-Tek Technologies, Hindustan Copper, Whirlpool of India, Zydus Wellness, MRPL और SUN TV के शेयरों में तेजी आ सकती है. यानी इनमें मुनाफा कमाने की गुंजाइश बनी हुई है. हालांकि, BW Hindi आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. चलिए अब उन शेयरों पर नजर डालते हैं, जिनमें MACD ने आज मंदी के संकेत दिए हैं. इस लिस्ट में Coromandel International, Nocil, PI Industries और Devyani International का नाम शामिल है.
टैग्स