होम / बिजनेस / Stock Market: आज किन शेयरों में निवेश से खिल सकता है चेहरा, यहां मिलेगी पूरी डिटेल

Stock Market: आज किन शेयरों में निवेश से खिल सकता है चेहरा, यहां मिलेगी पूरी डिटेल

शेयर बाजार बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था. आज भी बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Share Market) में निवेश करने वालों के लिए बुधवार खुशी लेकर आया. लगातार गिरावट के साथ कारोबार कर रहा बाजार बुधवार को तेजी के साथ बंद हुआ. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 173 अंक की बढ़त के साथ 66,118 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 51 अंकों के उछाल के साथ 19,716 पर बंद हुआ. आज बाजार की चाल कैसी रहेगी, सटीक तौर पर कुछ भी कहना मुश्किल है, लेकिन कुछ शेयरों में तेजी के संकेत जरूर मिले हैं.   

MACD का ये है रुझान
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए कुछ शेयरों में तेजी और कुछ में मंदी के संकेत दिए हैं. सबसे पहले, तेजी के संकेत वाले शेयरों की बात करते हैं. MACD की मानें तो विंडमैन के नाम से मशहूर दिवंगत कारोबारी तुलसी तांती की कंपनी Suzlon Energy के शेयर आज उछाल मार सकते हैं. इसके साथ ही Colgate-Palmolive, Kennametal India, Ramco Cements, Varun Beverages और Aavas Financiers के शेयरों में भी तेजी देखने को मिल सकती है. यदि आप मुनाफे की आस में स्टॉक मार्केट में निवेश करने का सोच रहे हैं, तो ये शेयर अच्छे विकल्प हो सकते हैं. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि स्टॉक मार्केट में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है. अब जानते हैं कि MACD ने किन शेयरों में मंदी का रुख दर्शाया है. इस लिस्ट में IDBI Bank, Torrent Pharma, UTI AMC, HLE Glasscoat, ITC और Suven Pharma शामिल हैं.

इनमें मजबूत खरीदारी 
अब यह भी जान लेते हैं कौनसे शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. CE Info Systems, REC, Gujarat Ambuja Exports, Angel One, Power Finance Corporation, Polycab Indiay और Tata Investment में निवेशकों की दिलचस्पी बनी हुई है. CE इंफो सिस्टम के शेयरों में कल करीब 7% की जबरदस्त तेजी देखने को मिली. 1,895.70 रुपए के भाव पर मिल रहे इस शेयर का पिछले 5 कारोबारी सत्रों का प्रदर्शन भी अच्छा रहा है. इसी तरह, टाटा इन्वेस्टमेंट के लिए भी बुधवार शानदार रहा. इस दौरान, कंपनी का शेयर 9.24% उछाल के साथ 3,284.85 रुपए पर बंद हुआ. इसी तरह, कुछ शेयरों में बिकवाली का दबाव भी नजर आ रहा है. यानी इन शेयरों में निवेशकों की खास दिलचस्पी नहीं है. इस लिस्ट में अनिल अग्रवाल की कंपनी Vedanta और Gujarat Gas का नाम शामिल हैं.   

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

4 hours ago

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

5 hours ago

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, सरकार ने कई कंपोनेंट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी पार्ट्स और मशीनों पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है. यह छूट 31 मार्च 2029 तक लागू रहेगी.

6 hours ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

6 hours ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

7 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

5 hours ago

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

4 hours ago

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.

8 hours ago