होम / बिजनेस / मंगल को किन शेयरों में निवेश हो सकता है मंगलकारी? यहां मिलेगी पूरी जानकारी

मंगल को किन शेयरों में निवेश हो सकता है मंगलकारी? यहां मिलेगी पूरी जानकारी

शेयर मार्केट में सोमवार को तेजी दिखाई दी, आज बाजार में उतार-चढ़ाव का माहौल नजर आ सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) के लिए इस सप्ताह की शुरुआत अच्छी रही है. सोमवार को बाजार ग्रीन जोन में कारोबार करता नजर आया. इस दौरान, जहां BSE सेंसेक्स में 267.43 अंकों की तेजी आई और यह 65,216.09 के लेवल पर बंद हुआ. वहीं, NSE निफ्टी भी 83 अंक चढ़कर 19,394 पर पहुंच गया. सोमवार को लगभग सभी सेक्टर्स में खरीदारी दिखाई दी, जिसकी वजह से बाजार को मजबूती मिली. हालांकि, Jio Financial Services की ओपनिंग उम्मीद के अनुरूप नहीं रही. लिस्ट होते ही इस शेयर में लोअर सर्किट लग गया. वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए. चलिए अब जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं. 

ये है MACD का रुझान
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) के संकेतों की बात करें, तो आज Indian Bank, Trident, JBM Auto, NMDC, TV18 Broadcast, Tanla Platforms और PNB Housing के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है. जिसका मतलब है कि इन शेयरों में निवेश पर मुनाफे की गुंजाइश बन सकती है. हालांकि, BW Hindi आपको सलाह देता है कि स्टॉक मार्केट में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है. वहीं, तेजी के साथ ही MACD ने कुछ शेयरों में गिरावट के भी संकेत दिए हैं. इस लिस्ट में Union Bank, HFCL, Wipro, NBCC और Dish TV का नाम शामिल है. इस संकेत का अर्थ है कि इन शेयरों में गिरावट दर्ज हो सकती है.

इन पर भी आज रखें नजर
अब यह जानते हैं कि कौनसे शेयर मजबूत खरीदारी वाले जोन में कारोबार कर रहे हैं. NMDC Steel, BLS International Services, JBM Auto, Tamilnad Mercantile Bank और Data Patterns के शेयरों में निवेशक दिलचस्पी दिखा रहे हैं. इन शेयरों की खरीदारी हो रही है, इस वजह से इनमें मजबूत खरीदारी का पैटर्न बन गया है. इनमें से कुछ शेयर अपने 52 वीक के हाई लेवल के करीब गए हैं, तो कुछ उससे आगे कारोबार कर रहे हैं. इसी तरह, कुछ शेयरों में बिकवाली का दबाव भी दिखाई दे रहा है. कहने का अर्थ है कि इन शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी ज्यादा नहीं रही है. वो अपने शेयर बेच रहे हैं. इस लिस्ट में CMI Ltd के साथ-साथ Lloyds Metals, Drone Destination और Penta Gold का नाम शामिल है.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

AI से हर साल 2.7 ट्रिलियन डॉलर की बढ़ रही उत्पादकता, लेकिन अमीर देशों को ही मिल रहा ज्यादा फायदा: स्टडी

रिपोर्ट के अनुसार, AI फिलहाल हर साल लगभग 2.7 ट्रिलियन डॉलर के बराबर उत्पादकता बढ़ा रहा है. यह अध्ययन में शामिल 86 देशों की कुल GDP का करीब 3.4% है.

1 day ago

बड़ी खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

1 day ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

1 day ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

1 day ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

IOCL ने GP Petroleums के JV को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पिपावाव बिटुमेन सेल का करेगा संचालन

GP Petroleums ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसकी संयुक्त उद्यम कंपनी Amron Oil Resources Pvt Ltd को IOCL के गुजरात स्थित पिपावाव बिटुमेन सेल के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

1 day ago