✕

होम / बिजनेस / भारी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, निवेशकों के 17 लाख करोड़ रुपये हुए बेकार

भारी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, निवेशकों के 17 लाख करोड़ रुपये हुए बेकार

बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैप 461.05 लाख करोड़ रुपये पर गिरकर क्लोज हुआ है जो पिछले सत्र में 465.05 लाख करोड़ रुपये पर क्लोज हुआ था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हफ्ते के आखिरी ट्रेडिंग सेशन और लगातार पांचवें दिन भारतीय शेयर बाजार औंधे मुंह गिरकर भारी गिरावट के साथ बंद हुआ है. पूरे दिन बाजार में भारी उठापटक देखने को मिली है. सुबह बाजार गिरावट के साथ खुला लेकिन दिन में सेंसेक्स 870 और निफ्टी में 235 अंकों की तेजी आ गई. लेकिन कारोबार खत्म होने से पहले बाजार में फिर से तेज मुनाफावसूली लौटी और सेंसेक्स दिन के हाई से 1835 और निफ्टी 520 अंक तक नीचे जा लुढ़का. FMCG, बैंकिंग और एनर्जी स्टॉक्स में बिकवाली के चलते बाजार में ये गिरावट आई है. कारोबार खत्म होने पर सेंसेक्स 808 अंकों की गिरावट के साथ 81,688 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 200 अंकों की गिरावट के साथ 25049 अंकों पर क्लोज हुआ है.

सबसे ज्यादा चढ़ने-गिरने वाले शेयर्स

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से सिर्फ 9 शेयर हरे निशान में हुए. इसमें इंफोसिस (Infosys) के शेयरों में 1.39 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही. इसके बाद टाटा मोटर्स (Tata Motors), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), एक्सिस बैंक (Axis Bank) और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के शेयर 0.42 फीसदी से लेकर 0.94 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए. वहीं सेंसेक्स के बाकी 16 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए. इसमें महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) का शेयर 3.65 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा. वहीं बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), एशियन पेंट्स (Asian Paints), नेस्ले इंडिया (Nestle India) और भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के शेयरों में 2.02 फीसदी से 2.83% तक की गिरावट देखी गई.

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही. एक्सचेंज पर कुल 4,054 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला. इसमें से 1,579 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,370 शेयरों में गिरावट देखी गई, जबकि 105 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए. इसके अलावा 190 शेयरों ने कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ, वहीं 66 शेयरों ने अपने 52 हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ.

निवेशकों के डूबे 4.19 लाख करोड़ रुपये

कारोबार में आईटी स्टॉक्स को छोड़कर दूसरे सभी सेक्टर्स के शेयर में गिरावट देखने को मिली है. बैंकिंग, ऑटो, एफएमसीजी, फार्मा, मेटल्स, एनर्जी, हेल्थकेयर, मीडिया, रियेल एस्टेट, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में आज भी गिरावट देखने को मिली है. बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन घटकर 461.06 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार 3 अक्टूबर को 465.25 लाख करोड़ रुपये था. इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप करीब 4.19 लाख करोड़ रुपये घटा है. वहीं इस पूरे हफ्ते BSE कंपनियों का मार्केट कैप करीब 16.87 लाख करोड़ घटा है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

1 hour ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

1 hour ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

1 hour ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

3 hours ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

4 hours ago

बड़ी खबरें