होम / बिजनेस / 63000 के रिकॉर्ड स्‍तर पर पहुंचा शेयर बाजार, क्‍या जारी रहने वाली है बढ़त? 

63000 के रिकॉर्ड स्‍तर पर पहुंचा शेयर बाजार, क्‍या जारी रहने वाली है बढ़त? 

ऐसा नहीं है कि पहली बार बाजार ने इस अंक को पार किया है, इससे पहले भी बाजार बीते नंवबर में इस अंक को पार कर गया है. वहींं निफ्टी भी अपने पिछले रिकॉर्ड से नीचे ही है.

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

सप्‍ताह के पहले दिन शेयर बाजार ने एक नई ऊंचाई को छूते हुए 63000 के नंबर को पार कर लिया. जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में भी ये बढ़त जारी रहने वाली है. हालांकि अभी बाजार अपने पिछले रिकॉर्ड से नीचे ही है लेकिन ये बहुत ज्‍यादा नीचे नहीं है. जानकार मान रहे हैं आने वाले 5 जून तक बाजर में तेजी का दौर दिखता रहेगा. 

सोमवार को तेजी के साथ खुला बाजार 
सोमवार को शेयर बाजार में सप्‍ताह की शुरुआत तेजी के साथ देखने को मिली. भारतीय सूचकांक के तीनों बेंचमार्क सोमवार को उच्च स्तर पर तो खुले लेकिन अभी भी अपने पिछले रिकॉर्ड से नीचे बने हुए हैं. बैंक निफ्टी आज उच्च स्तर पर खुला और रिकॉर्ड बनाते हुए अभी तक के उच्च स्तर 44,458 पर जा पहुंचा. वहीं दूसरी ओर अगर निफ्टी की बात करें तो ये 18,641 के उच्च स्तर पर पहुंच गया, लेकिन ये अभी भी अपने पिछले रिकॉर्ड से नीचे ही बना हुआ है. पिछली बार निफ्टी 18,887.60 के स्तर पर पहुंच गया था. अगर दोनों में आंकलन करें तो ये लगभग 1.4 प्रतिशत कम है. बीएसई का सेंसेक्स भी एक ऊपरी अंतर के साथ खुला और 63,026 के उच्च स्तर पर पहुंच गया. ये भी अपने पिछले अंतर से कुछ ही अंक नीचे रह गया है. पिछली बार ये अपने अब तक के उच्‍च स्‍तर 63,583 पर पहुंच गया था, उसके अनुसार ये 557 अंक कम है.

आने वाले दिनों में जारी रह सकती है बढ़त 
सोमवार को बाजार में आई इस तेजी को लेकर अलग-अलग एक्‍सपर्ट अलग कारण बता रहे हैं. कुछ एक्‍सपर्ट का मानना है कि बाजार 5 जून से पहले ऊपर चढ़ना जारी रखेगा, क्‍योंकि अमेरिका में तब डेब्‍ट सेलिंग के नतीजे सामने आने की उम्‍मीद है. वहीं अगर बात करें कि इस तेजी में कौन से स्‍टॉक बेहतर कर सकते हैं तो उसमें एफएमसीजी और कंज्‍यूमर ड्यूरेबल आइटम शामिल हैं. इनके भी इसलिए बेहतर परफॉर्म करने की उम्‍मीद है, क्‍योंकि ये अभी तक बाजार में ठीक से परफॉर्म नहीं कर पाए हैं. वहीं कुछ जानकारों का मानना कि एफआईआई में हुई तेजी भी इसका एक कारण रही है. इसलिए जानकार मान रहे हैं आने वाले दिनों में जब तक अमेरिका डेब्‍ट सीलिंग के नतीजे नहीं आ जाते हैं तब तक इसी तरह की स्थिति देखने को मिल सकती है. 

पिछली बार कब 63000 पहुंचा था बाजार 
ऐसा नहीं है कि शेयर बाजार पहली बार 63000 के पार पहुंचा है. बीते वर्ष 30 नवंबर 2022 को भी शेयर बाजार 63000 के नंबर को पार करते हुए 63022 तक पहुंच गया था. उस दिन बाजार की शुरुआत 62743 से हुई थी लेकिन दिन चढ़ने के साथ बाजार में तेजी आई और वो 63000 को पार कर गया. उस दिन निफ्टी में भी तेजी देखने को मिली थी और निफ्टी में 140 अंको की तेजी के साथ वो 18758 तक जा पहुंचा था. अब जानकारों की नजर 5 जून पर लगी हुई है उस दिन अमेरिकी डेब्‍ट सीलिंग के नतीजे आने हैं. देखना होगा उस दिन बाजार का मिजाज कैसा देखने को मिलता है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

14 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

15 hours ago

टूल एंड इक्विपमेंट एक्स्पो: हैंड टूल्स से स्मार्ट ऑटोमेशन तक, मैन्युफैक्चरिंग में तकनीक का नया दौर

एक्सपो में एक 'इनोवेशन गैलरी' तैयार की गई है, जिसमें 200 से अधिक प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया गया है. इस गैलरी उद्देश्य मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उभरती तकनीकों, नए विचारों और इनोवेटिव समाधानों को सामने लाना है.

15 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

16 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

18 hours ago

बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

16 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

14 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

15 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

20 hours ago