होम / बिजनेस / Sterling Holiday Resorts का पहली छमाही में धमाल, जानिए कैसा रहा रिजल्ट
Sterling Holiday Resorts का पहली छमाही में धमाल, जानिए कैसा रहा रिजल्ट
Sterling Holiday Resorts Ltd ने मेंबरशिप बिजनेस में भी अच्छा ग्रोथ किया है. इस रिजॉर्ट्स के रूम्स काफी लग्जरी होते हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
नई दिल्ली: Sterling Holiday Resorts Ltd ने H1FY23 यानी पहली छमाही में 56 करोड़ रुपये का समेकित EBITDA दर्ज किया. इसके अलावा Sterling Holiday Resorts ने 32 करोड़ रुपये के PBT (Profit Before Tax) के साथ 184 करोड़ रुपये की कुल आय अर्जित की. इसके साथ ही इस फाइनेंशियल ईयर के लिए पहली छमाही प्रॉफिटेबल रही. रिजॉर्ट को इस साल पहली तिमाही के बाद लगातार दूसरी तिमाही में भी प्रॉफिट मिला.
इस साल की तिमाही में 74 प्रतिशत अधिक राजस्व हासिल किया
पिछले साल की समान अवधि की तुलना में रिसॉर्ट ने इस साल की तिमाही में 74 प्रतिशत अधिक राजस्व हासिल किया. गेस्ट रेशियो भी 54 प्रतिशत से बढ़कर 62 प्रतिशत हो गया. ऑक्यूपेंसी भी 46 प्रतिशत से बढ़कर 53 प्रतिशत रही. इसके अलावा रूम रेट्स में भी 23 प्रतिशत का ग्रोथ देखने को मिला. इसके अलावा रिजॉर्ट ने खाद्य और पेय पदार्थों को भी कॉस्ट इफेक्टिव रखने पर पूरा फोकस रखा. कोविड महामारी से पहले की तुलना में रिजॉर्ट के राजस्व में 48 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि रूम्स के रेट्स में 54 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है.
रिजॉर्ट का मेंबरशिप बिजनेस भी मजबूत हुआ
हाई डाउन-पेमेंट के साथ रिजॉर्ट का मेंबरशिप बिजनेस भी मजबूत हुआ है. ऑपरेटिंग कॉस्ट भी काफी कम रहा और डिफरेंट चैनल्स के माध्यम से सेल्स भी 50 प्रतिशत ज्यादा रहा. इस कारण इस व्यवसाय के लिए EBITDA में 48 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो पिछले साल समान अवधि के दौरान 30 प्रतिशत थी.
क्या कहा रिजॉर्ट के CEO ने?
EBITDA क्या होता है?
EBITDA ब्याज, टैक्स, अमोरटाइजेशन और डेप्रिसिएशन से पहले की कमाई है जो ये सब कटौती से पहले कंपनी के लाब को मापती है. निवेशक किसी कंपनी के शेयर में निवेश करने से पहले अक्सर EBITDA को देखते हैं.
VIDEO : सिर्फ 1 साल में 42% रिटर्न दे सकती है ये सरकारी कंपनी, ब्रोकरेज हाउस ने रखा ये टारगेट
टैग्स