✕

होम / बिजनेस / स्टील सेक्टर की चाल सुस्त, कंपनियों के मुनाफे पर असर संभव : ICRA

स्टील सेक्टर की चाल सुस्त, कंपनियों के मुनाफे पर असर संभव : ICRA

ICRA की रिपोर्ट साफ संकेत देती है कि स्टील उद्योग को आने वाले महीनों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. दूसरी तिमाही में कीमतों में गिरावट से कंपनियों के मुनाफे पर दबाव बढ़ेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

स्टील सेक्टर को लेकर ICRA की हालिया रिपोर्ट कई अहम संकेत दे रही है. दरअसल, स्टील की कीमतों में हालिया सुधार के बावजूद, आगे चलकर इनकी तेज बढ़ोतरी की संभावना कम है. रिपोर्ट में बताया गया है कि दूसरी तिमाही में स्टील स्प्रेड सिकुड़ सकता है, मांग की रफ्तार धीमी हो रही है और वैश्विक कारकों जैसे अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर का असर भी बाजार पर दिख रहा है. इसके साथ ही, बढ़ते आयात और धीमे निवेश चक्र के कारण घरेलू स्टील कंपनियों की चुनौतियाँ बढ़ती दिख रही हैं.

Q2 में स्टील स्प्रेड में कमी का अनुमान

रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2026 (FY26) की पहली तिमाही में घरेलू स्टील कंपनियों की शुरुआत मजबूत रही थी. लेकिन दूसरी तिमाही में स्टील कीमतों में तेज गिरावट से स्टील स्प्रेड करीब 25 अमेरिकी डॉलर प्रति टन तक सिकुड़ सकता है.

मांग में सुस्ती

ICRA का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026 में स्टील की मांग की वृद्धि दर घटकर 7 से 8 प्रतिशत रह सकती है. सरकार द्वारा FY21 से FY24 तक स्टील-इंटेंसिव सेक्टर्स में जो भारी कैपेक्स किया गया था, उसकी गति अब धीमी होती दिख रही है.

अमेरिका-चीन ट्रेड वॉर का असर

ICRA ने बताया कि फरवरी 2025 से अमेरिका और चीन के बीच बढ़े ट्रेड वॉर का असर चीनी स्टील कीमतों पर पड़ा. जनवरी 2025 के अंत में जहां एचआरसी (हॉट-रोल्ड कॉइल) का निर्यात ऑफर 475 डॉलर प्रति टन था, वहीं जून 2025 तक यह घटकर 445 डॉलर प्रति टन पर आ गया.

आयात से घरेलू कंपनियों की हिस्सेदारी पर दबाव

रिपोर्ट में कहा गया कि FY2025 में ऊंचे स्तर के स्टील आयात ने घरेलू स्टील कंपनियों की बाजार हिस्सेदारी को प्रभावित किया. हालांकि, SGD घोषणा के बाद फरवरी 2025 से स्टील आयात में लगातार कमी दर्ज की गई और FY26 की पहली तिमाही में यह साल-दर-साल आधार पर करीब 29% घटा. बढ़े हुए आयात की वजह से FY25 में चार साल बाद पहली बार इंडस्ट्री का क्षमता उपयोग (Capacity Utilisation) 80% से नीचे चला गया.

कर्ज और निवेश की स्थिति

ICRA के मुताबिक, स्टील उद्योग की बड़ी विस्तार योजनाओं ने हाल के वर्षों में कैश फ्लो को कर्ज घटाने (Deleveraging) की बजाय ग्रोथ की ओर मोड़ दिया. FY22 की ऊंचाई से कमाई घटने के बावजूद, मार्च 2025 तक स्टील सेक्टर का बैंक कर्ज 176 अमेरिकी डॉलर प्रति टन स्थापित क्षमता पर रहा, जो कि पिछले उच्चतम स्तर 450 अमेरिकी डॉलर प्रति टन से काफी कम है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

16 hours ago

सरकार ने FY27 की सकल उधारी घटाई, बॉन्ड बिक्री का लक्ष्य 7.86 लाख करोड़ रुपये

सरकार अक्टूबर-मार्च के दौरान 7.86 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करेगी. सरकार ने बॉन्ड जारी करने का रुख लंबी अवधि वाली प्रतिभूतियों की ओर बढ़ाया है.

17 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

19 hours ago

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, SBI-PNB समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट

हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सरकारी बैंकों की शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है.

19 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

19 hours ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

11 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

9 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

19 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

12 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

13 hours ago