✕

होम / बिजनेस / अंडर वॉटर मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए इस कंपनी ने दिया स्टील, निवेशक भी मालामाल

अंडर वॉटर मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए इस कंपनी ने दिया स्टील, निवेशक भी मालामाल

जिंदल स्टेनलेस लिमिटिड ने कोलकाता अंडर वॉटर मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए 75 टन के एसएस 301 एलएन श्रेणी के स्टेनलेस स्टील की आपूर्ति की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जिंदल स्टेनलेस लिमिटिड (Jindal Stainless Limited)  ने रविवार को कोलकाता अंडर वाटर मेट्रो प्रोजेक्ट से संबंधित एक बयान जारी किया है. इसके चलते कंपनी के शेयर पर सोमवार को सभी की नजर रहेगी. कंपनी के शेयर बीते शुक्रवार को 659.95 रुपये पर बंद हुए थे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जिंदल स्टेनलेस लिमिटिड ने एक बयान दिया है कि कोलकाता अंडर वॉटर मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए उनकी कंपनी ने स्टील की आपूर्ति की है. एक्सपर्ट्स के अनुसार इसका सीधा असर कंपनी के शेयर की कीमतों पर पड़ सकता है. कंपनी के शेयर और तेजी से बढ़ सकते हैं. बता दें, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोलकाता में इस महीने की शुरुआत में अंडर वॉटर मेट्रो प्रोजेक्टत का उद्घाटन किया था. 

कंपनी ने दिया यह बयान 
जिंदल स्टेनलेस ने रविवार को एक बयान जारी करते हुए कहा है कि उसने कोलकाता मेट्रो के एस्प्लेनेड हावड़ा मैदान खंड के लिए स्टील की आपूर्ति की है. उसने परियोजना के तहत कोच और बुनियादी ढांचा तैयार करने के लिए 75 टन उच्च गुणवत्ता वाले एसएस 301 एलएन श्रेणी के स्टेनलेस स्टील की आपूर्ति की. एक्सपर्ट्स के अनुसार एसएस 301 एन में जंग नहीं लगती है, जिस कारण इसे नियमित मरम्मत और रखरखाव की आवश्यकता नहीं होती है.

कंपनी निवेशकों को दे चुकी इतना रिटर्न
आयरन एंड स्टील कंपनी जिंदल स्टेनलेस ने अपने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. एक महीने में शेयर 3 प्रतिशत, 3 महीने में 25 प्रतिशत और 6 महीने में 35 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. 1 साल में इसने 130 प्रतिशत का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. इस साल यह शेयर 15 प्रतिशत बढ़ा है. वहीं, 2 साल में 270 प्रतिशत बढ़ है. इस शेयर का 52 वीक हाई 707.65 और लो 255 रुपये रहा है. कंपनी का मार्केट कैप 54,807.81 करोड़ रुपये है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

17 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

17 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

18 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

20 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

22 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

18 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.