होम / बिजनेस / स्‍टार्टअप ने बढ़ाई सैलरी, जानिए कितना हुआ इजाफा 

स्‍टार्टअप ने बढ़ाई सैलरी, जानिए कितना हुआ इजाफा 

दुनियाभर की कंपनियों में भले ही ले-ऑफ हो रहा हो लेकिन भारत की स्‍टार्टअप कंपनियां सैलरी हाइक दे रही हैं. कंपनियां इस साल में 8 से 12 प्रतिशत तक की हाइक दे रही हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मार्च में आई कुछ सर्वे रिपोर्ट ने पहले ही कहा था कि इस साल देश में सैलरी हाइक मिलने जा रहा है. उसी कड़ी में अब Elevation Capital’s Startup PayPulse Report 2023 बताती है कि इस साल स्‍टार्टअप देश में 8 से 12 प्रतिशत तक की हाइक दे रहे हैं. ये स्‍टार्टअप एंट्री लेवल और मिड लेवल पर सबसे ज्‍यादा 15 से 20 प्रतिशत तक की हाइक दे रहे हैं. 

किस आधार पर कितनों को मिला हाइक 
Elevation Capital’s Startup PayPulse की रिपोर्ट बताती है कि स्‍टार्टअप ने 20 प्रतिशत वेटेज प्रदर्शन के आधार पर दिया है, जबकि अतिरिक्‍त जिम्‍मेदारियां लेने और प्रमोशन पर 20 प्रतिशत वेटेज दिया गया है. यही नहीं नई जिम्‍मेदारियों/कैरियर प्रोग्रेशन पर 15 प्रतिशत वेटेज दिया गया है, महंगाई और मार्केट प्रतिस्‍पर्धा पर 10 प्रतिशत वेटेज दिया गया है, अनस्‍पेसिफाइड फैक्टरों पर 5 प्रतिशत वेटेज दिया गया है. रिपोर्ट  ये भी बता रही है कि सीएक्‍सओ और फंक्‍शन हेड जैसे पदों पर कंपनियों ने स्‍टॉक बेस्‍ड इंक्रीमेंट देने का फैसला किया है. ये निर्णय पिछले कुछ समय में कंपनियों ने लिया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कई जानकारों का मानना है कि  इस बारे में जहां कई कंपनियां अभी तक निर्णय ले चुकी हैं तो वहीं कई अभी भी सोच रही हैं. 

क्‍या ESOP को भी देख रही हैं कंपनियां 
कंपनियां केवल कैश प्रमोशन ही नहीं दे रही हैं बल्कि वो ESOP योजना को लेकर भी काम कर रही हैं. रिपोर्ट बता रही है कि 80 प्रतिशत कंपनियां 4 साल के लिए इस स्‍कीम को ऑफर कर रही हैं. जबकि कुछ कंपनियां इसमें चार साल से ज्‍यादा का समय दे रही हैं. ये ट्रेंड ज्‍यादा स्‍टार्टअप में ही देखने को मिलता है. यहां ये किसी भी स्‍टार्टअप के सीड (शुरू होने से लेकर) सीरिज बी स्‍टेज तक के कर्मचारियों को दिया जाता है. इसमें 10 से 50 प्रतिशत तक घटक कैश का होता है. जो लोग इसमें लीडरशिप लेवल में होते हैं उन्‍हें कंपनी 0.2 से 1.5 प्रतिशत तक इक्विटी शेयर दिया जाता है. 

साल के शुरुआत में जताई गई थी संभावना 
इस साल की शुरुआत में कुछ सर्वे एजेंसियों ने बताया था कि इस साल देश में 10 प्रतिशत तक सैलरी हाइक हो सकता है. ये खबर ऐसे समय में आई थी जब दुनिया में भर कई कंपनियां बड़े पैमाने पर ले-ऑफ कर रही थी. लेकिन आज स्‍टार्टअप ने सैलरी हाइक देना शुरू कर दिया है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

2 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

4 hours ago

ग्रीन एनर्जी पर बड़ा दांव. ₹15,312 करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में बिजली संकट होगा खत्म

तमिलनाडु सरकार ने बिजली क्षेत्र में बड़े सुधार की दिशा में कदम बढ़ाते हुए ₹15,312 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार किया है.

5 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

7 hours ago

रिन्यूएबल एनर्जी में आदित्य बिड़ला ग्रुप का बड़ा दांव, 17,200 करोड़ रुपये में Sprng Energy का अधिग्रहण

इस सौदे के बाद कंपनी की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता 9.3 गीगावाट तक पहुंच जाएगी और वह देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनियों में शामिल हो जाएगी.

9 hours ago

बड़ी खबरें

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

4 hours ago

राज नायक बने YAAP Digital के नए चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर

राज नायक पिछले दो वर्षों से YAAP के एडवाइजरी बोर्ड के सदस्य भी रहे हैं और इस दौरान कंपनी की रणनीतिक दिशा तय करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कंपनी का मानना है कि वह YAAP के विजन और संस्कृति को अच्छी तरह समझते हैं.

1 hour ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

2 hours ago

जून में व्यापार घाटा 5 महीने के हाई पर, आयात में 31% उछाल से बढ़ा दबाव, निर्यात भी रहा मजबूत

वाणिज्य मंत्रालय के जारी आंकड़ों के मुताबिक, जून में भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 30.43 अरब डॉलर हो गया, जो मई के 28.21 अरब डॉलर से अधिक है. एक साल पहले जून 2025 में यह आंकड़ा 19.10 अरब डॉलर था.

7 hours ago

JW Marriott Mussoorie ने मनोज कुमार को बनाया डायरेक्टर ऑफ फाइनेंस

मनोज कुमार की विशेषज्ञता वित्तीय नियंत्रण, ऑडिट प्रबंधन, बजट तैयार करने, वैरिएंस एनालिसिस, मैनेजमेंट रिपोर्टिंग, टैक्सेशन और ERP सिस्टम लागू करने में है.

4 hours ago