होम / बिजनेस / StartUps द्वारा छंटनी का दौर है जारी, अब आई Practo के कर्मचारियों की बारी!
StartUps द्वारा छंटनी का दौर है जारी, अब आई Practo के कर्मचारियों की बारी!
कंपनी ने बयान जारी करते हुए कहा कि, अच्छे से विकास करने के लिए परफॉरमेंस और प्रोडक्टिविटी के स्तर को ऊंचा बनाए रखना बहुत जरूरी है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
स्टार्टअप्स द्वारा छंटनी का दौर अभी भी जारी है. जहां हाल ही में ZestMoney के द्वारा छंटनी किये जाने की खबर सामने आई थी, वहीं अब खबर आ रही है कि हेल्थ-टेक स्टार्टअप Practo ने खराब परफॉरमेंस के चलते अपने 41 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हाल ही में कंपनी ने एक बयान जारी कर अपने द्वारा की गयी छंटनी को स्वीकार भी किया है.
परफॉरमेंस में कमी को बताया वजह
कंपनी ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि, अच्छे तरीके से विकास करने के लिए परफॉरमेंस और प्रोडक्टिविटी के स्तर को ऊंचा बनाए रखना बहुत जरूरी है. इसीलिए हमारी निरंतर परफॉरमेंस मैनेजमेंट और प्लानिंग प्रक्रिया के चलते हमें कंपनी के 41 कर्मचारियों के एम्प्लॉयमेंट कॉन्ट्रैक्ट को ध्यान में रखते हुए उन्हें अलविदा कहना पड़ रहा है . मामले से जुड़े एक व्यक्ति ने मीडिया को बताया कि, सबसे ज्यादा छंटनी इंजीनियरिंग विभाग में की गयी हैं जिसकी वजह से प्रोडक्ट मैनेजर्स, सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स आदि पर मुख्य रूप से प्रभाव पड़ा है.
इंजीनियरिंग क्षेत्र से निकाले गए हैं ज्यादातर लोग
मीडिया से बातचीत के दौरान सूत्र ने कहा कि मुख्य रूप से PM (प्रोडक्ट मैनेजर), SE (सोफ्टवेयर इंजिनियर) और EM (एग्जीक्यूटिव मैनेजर्स) जैसी पोजीशनों पर काम कर रहे इंजीनियर्स को नौकरी से निकाला गया है. मामले से जुड़े एक अन्य सूत्र ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि, पिछले महीने या और पहले से ही कंपनी छंटनी की तैयारी कर रही थी और कंपनी द्वारा की गयी इस छंटनी में HR (ह्युमन रिसोर्स) भी शामिल थे.
कंपनी ने छुपाकर रखी है अपनी वित्तीय परफॉरमेंस
कंपनी ने मामले की गंभीरता तो नहीं बतायी लेकिन मीडिया के लिए जारी किये गए अपने स्टेटमेंट में कहा है कि, ये हमारा वादा है कि, हर बार की तरह इस बार भी हम छंटनी से प्रभावित होने कर्मचारियों को जरूरी समर्थन उपलब्ध करवाएंगे. Practo ने दावा किया है कि, कंपनी द्वारा की गयी इस छंटनी का कंपनी की वित्तीय परफॉरमेंस से कुछ भी लेना देना नहीं है. कंपनी ने अपने बयान में ये भी कहा है कि, हमारा रेवेन्यु, मार्जिन्स, और प्रॉफिट अब तक के अपने सबसे ऊंचे स्तर पर है.
500 लोगों को मिलेगी नौकरी?
कंपनी ने प्रमुख रूप से कहा है कि, आने वाले 12 महीनों में वह 500 लोगों को अपनी वर्क-फोर्स में शामिल कर सकती है. हेल्थ टेक कंपनी Practo ने अपने बयान में कहा है कि, हम 100 करोड़ से ज्यादा भारतीयों को हेल्थकेयर सुविधाएं प्रदान करने के अपने मिशन के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं. हमने 500 से ज्यादा टैलेंटेड लोगों को कंपनी में काम करने का अवसर दिया है और हम आने वाले 12 महीनों में 500 और लोगों को अपनी टीम में जोड़ना चाहते हैं.
यह भी पढ़ें: Vodafone Idea को लेकर आई ये बड़ी खबर, क्या कंपनी के Shares पर पड़ेगा असर?
टैग्स