होम / बिजनेस / सप्ताह के पहले दिन इन शेयरों पर दांव लगाकर करें शुरुआत, मुनाफे की बन रही है गुंजाइश!
सप्ताह के पहले दिन इन शेयरों पर दांव लगाकर करें शुरुआत, मुनाफे की बन रही है गुंजाइश!
शेयर बाजार की चाल इस हफ्ते कई फैक्टर्स पर निर्भर करेगी. वहीं, आज कुछ शेयरों में तेजी के संकेत मिल रहे हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
शेयर बाजार पिछले हफ्ते गिरावट के साथ बंद हुए थे. इस दौरान, बीएसई सेंसेक्स 439 अंक लुढ़ककर 65721 और NSE निफ्टी 129 अंक फिसलकर 19517 के लेवल पर आ गए थे. आज यानी सोमवार को भी बाजार से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की उम्मीद है. वैसे, इस हफ्ते आईबीआई की मौद्रिक नीति समिति की बैठक, जून के लिए औद्योगिक उत्पादन के आंकड़े और कई कंपनियों के तिमाही नतीजे बाजार को प्रभावित कर सकते हैं. इसके अलावा, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPI) का रुख भी काफी हद तक बाजार की दिशा तय करेगा. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.
MACD का ये है रुझान
मोमेंटम इंडिकेटर MACD ने सप्ताह के पहले कारोबारी दिन के लिए JK Tyre, Thomas Cook, MOIL, Hindustan Construction Company और Motherson Sumi Wiring में तेजी के संकेत दिए हैं. दूसरी ओर MACD ने Zee Entertainment के साथ ही Aditya Birla Fashion, Bank of India, PGCIL और BHEL में मंदी के संकेत दिए हैं. जिसका मतलब है कि इन शेयरों में गिरावट देखने को मिल सकती है. वहीं, तेजी के संकेत का मतलब है कि शेयरों में उछाल नजर आ सकता है और उनमें मुनाफा कमाने की गुंजाइश बन सकती है. हालांकि, BW Hindi आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी एक्सपर्ट की राय जरूर ले लें.
इन पर भी रखें नजर
इसके अलावा, कुछ और शेयर हैं, जिन पर आज आपको नजर बनाए रखनी चाहिए. इसमें ICICI, Bank of Baroda, Delhivery, Britannia Industries और Oil India शामिल हैं. ब्रिटानिया ने जून तिमाही में पिछली बार से 3.65% ज्यादा प्रॉफिट कमाया है. कंपनी का ऑपरेशंस रिवेन्यु भी 8.4% उछाल के साथ 4,010.7 करोड़ रुपए पहुंच गया है. वहीं, डेल्हीवरी के जून तिमाही के नतीजे भी ठीक रहे हैं. कंपनी का घाटा पिछली बार के मुकाबले काफी कम हुआ है. इसी तरह, बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रॉफिट में भी उछाल आया है और प्राइवेट बैंक ICICI को आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस में हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए RBI ली मंजूरी मिल गई है. जबकि ऑयल इंडिया की बात करें, तो इसे सरकार ने महारत्न का दर्जा दिया है. इन सबका असर कंपनियों के शेयरों पर पड़ सकता है.
आज इनके आएंगे रिजल्ट
आज यानी सोमवार को कई कंपनियों के तिमाही नतीजे आ रहे हैं. ये नतीजे संबंधित कंपनियों के शेयरों की चाल निर्धारित कर सकते हैं. टाटा केमिकल्स, इंडिया सीमेंट्स, पीबी फिनटेक, इंडिगो पेंट्स, एरिस लाइफसाइंसेज, गोदरेज कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स, ग्लैंड फार्मा, रैमको सीमेंट्स, सन फार्मा एडवांस्ड रिसर्च कंपनी, टॉरेंट फार्मास्यूटिकल्स, वर्लपूल ऑफ इंडिया, ओलेक्ट्री ग्रीनटेक, आईटीडी सीमेंटेंशन इंडिया, बेयर क्रॉपसाइंस और एरिस लाइफसाइंसेज आदि कंपनियां आज अपने तिमाही नतीजे घोषित कर सकती हैं.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें).
टैग्स