होम / बिजनेस / आकाश में लंबी छलांग की तैयारी में SpiceJet, शेयर तो अभी से भरने लगे उड़ान

आकाश में लंबी छलांग की तैयारी में SpiceJet, शेयर तो अभी से भरने लगे उड़ान

स्पाइसजेट खुद को मजबूत करने के लिए फंड जुटाने जा रही है. इस पर कंपनी के बोर्ड की बैठक में कोई फैसला हो सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आकाश में ऊंची छलांग लगाने के लिए स्पाइसजेट (SpiceJet) फंड जुटाने की तैयारी में है. 11 दिसंबर को होने वाली कंपनी के बोर्ड की बैठक में इस मुद्दे पर कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, स्पाइसजेट प्रेफरेंशियल आधार पर इक्विटी शेयर या कनवर्टिबल सिक्योरिटीज जारी करके फंड जुटाएगी. बता दें कि स्पाइसजेट आर्थिक परेशानियों का सामना कर रही है. उसे खुद को मजबूत करने के लिए बड़े पैमाने पर फंड की जरूरत है.

इतने उछल गए कंपनी के शेयर  
इस बीच, SpiceJet उड़ान पर हैं. गुरुवार यानी आज कंपनी के शेयर 19.99% की जबरदस्त तेजी के साथ 52.29 रुपए पर बंद हुए, जो इसका 52 वीक हाई लेवल है. फंड जुटाने की खबरों पर कंपनी का कहना है कि बोर्ड की मीटिंग में लागू प्रावधानों के अनुसार और शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन प्रेफरेंशियल आधार पर इक्विटी शेयर या कनवर्टिबल सिक्योरिटीज जारी करके फंड जुटाने के विकल्पों पर चर्चा की जाएगी. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि 
एविएशन सेक्टर में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच खुद को मजबूत करने के लिए स्पाइसजेट को जल्द से जल्द फंड की व्यवस्था करनी होगी. इसमें जितनी देर होगी कंपनी उतनी पिछड़ती जाएगी.

NCLT से मिली है राहत
SpiceJet को हाल ही में नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) से बड़ी राहत मिली थी. 5 दिसंबर को NCLT ने स्पाइसजेट के खिलाफ दिवाला कार्यावाही को लेकर दायर याचिका को खारिज कर दिया था. यह याचिका एयरक्राफ्ट लीज पर देने वाली कंपनी विलिस लीज फाइनेंस कॉरपोरेशन की तरफ से दायर की गई थी. जिसका दावा है कि SpiceJet ने उसके बकाये का भुगतान नहीं किया है. अगर ये याचिका स्वीकार हो जाती, तो कंपनी की मुश्किलों में इजाफा हो सकता था. कंपनी की वित्तीय सेहत की बात करें, तो FY24 की पहली तिमाही में स्पाइसजेट ने 204.56 करोड़ रुपए का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट कमाया है, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में उसे 788.83 करोड़ का शुद्ध घाटा हुआ था. एयरलाइन ने सितंबर तिमाही के लिए अभी तक अपने नतीजों की घोषणा नहीं की है.

ये भी पढ़ें - Israel-Hamas संघर्ष में इस Coffee बनाने वाली कंपनी का निकला तेल, हर रोज लग रहे झटके

इस डील पर भी चल रही चर्चा
कुछ वक्त पहले ये खबर भी आई थी कि देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो (IndiGO) के को-फाउंडर राकेश गंगवाल स्पाइसजेट में बड़ी हिस्सेदारी खरीदने जा रहे हैं. राकेश गंगवाल और स्पाइसजेट के बीच डील को लेकर बातचीत चल रही है. इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन में गंगवाल की 13.23% और उनकी पत्नी शोभा गंगवाल की 2.99% हिस्सेदारी है. साथ ही उनके फैमिली ट्रस्ट की कंपनी में 13.5 प्रतिशत हिस्सेदारी है. स्पाइसजेट के प्रमोटर फंड जुटाने के प्रयासों के तहत ऐसा कर सकते हैं. गौरतलब है कि स्पाइसजेट की बाजार हिस्सेदारी में भी कमी आई है. सितंबर के अंत में यह 7.3% से घटकर 4.4 प्रतिशत हो गई थी. तमाम चुनौतियों और एविएशन सेक्टर में बढ़ रहे कॉम्पीटिशन के चलते एयरलाइन के कई विमान ग्राउंडेड हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अभिनेता कुणाल कपूर ने लॉन्च किया MetaGO, मोटापा और मेटाबॉलिक बीमारियों के इलाज के लिए नया हेल्थ प्लेटफॉर्म

मेटागो को क्राउडफंडिंग मंच केट्टो (Ketto) के संस्थापकों ने तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि भारत में तेजी से बढ़ रही मोटापा और उपापचय संबंधी बीमारियों की चुनौती से निपटने के लिए यह एक समग्र स्वास्थ्य सेवा मॉडल लेकर आई है.

10 hours ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

11 hours ago

RBI की बैंक गारंटी सख्ती से सुरक्षित नहीं रहा MCX, मार्जिन बुक ने खोली असली तस्वीर

RBI के नए बैंक गारंटी नियमों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी एक्सचेंज पर असर केवल उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो से नहीं, बल्कि उसकी मार्जिन संरचना और फंडिंग व्यवस्था से भी तय होता है.

12 hours ago

डायमंड पावर के शेयर में जोरदार उछाल, ₹435 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही लगा अपर सर्किट

डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 435.71 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर हैदराबाद में विकसित हो रहे 310 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

14 hours ago

5,000 करोड़ रुपये के IPO की तैयारी में Cube Highways Trust, इस महीने हो सकता है लॉन्च

पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा इश्यू. 27 हाईवे प्रोजेक्ट्स और 36,842 करोड़ रुपये की AUM के साथ निवेशकों का दायरा बढ़ाने और लिक्विडिटी मजबूत करने पर कंपनी का फोकस.

15 hours ago

बड़ी खबरें

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

11 hours ago

सुरक्षा जाल से आर्थिक शक्ति केंद्रों तक: VB-G-RAM-G की ओर बदलाव की दिशा

इस बदलाव का सबसे आशाजनक पहलू एसेट-टू-लाइवलीहुड कन्वर्जेंस है. केवल कृषि तालाब जैसे परिसंपत्तियों का निर्माण करने के बजाय, जो अक्सर कम उपयोग में आती हैं, नया मॉडल यह सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है कि परिसंपत्तियों का निर्माण सीधे आजीविका सृजन और आय वृद्धि से जुड़ा हो.