होम / बिजनेस / SpiceJet ने एक बड़े विवाद का कर लिया निपटारा, आज स्टॉक्स पर दिखेगा असर

SpiceJet ने एक बड़े विवाद का कर लिया निपटारा, आज स्टॉक्स पर दिखेगा असर

स्पाइसजेट ने बताया है कि सेलेस्टियल एविएशन के साथ उसका विवाद अब खत्म हो गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट (Spicejet) ने एक बड़े विवाद को सुलझा लिया है. कंपनी की तरफ से बताया गया है कि उसने विमान पट्टे पर देने वाली कंपनी सेलेस्टियल एविएशन (Celestial Aviation) के साथ चल रहे 29.9 मिलियन डॉलर (करीब 250 करोड़ रुपए) के विवाद को आपसी सहमति से सुलझा लिया है. इसी के साथ दोनों पक्षों ने अब कानूनी प्रक्रिया में आगे न बढ़ने का फैसला लिया है. 

NCLT से किया ये अनुरोध  
सेलेस्टियल एविएशन सबसे बड़े एयरक्राफ्ट लीजर ग्रुप AerCap की सब्सिडियरी कंपनी है. स्पाइसजेट और AerCap ने नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) को सूचित किया है कि समझौते की शर्तें पूरी हो चुकी हैं और इसलिए उन्होंने मामले को खत्म करने का अनुरोध किया है. ट्रिब्यूनल ने इस मांग को स्वीकार करते हुए कहा कि 1 मार्च, 2024 को औपचारिक रूप से इस मामले को वापस ले लिया जाएगा. इस मौके पर स्पाइसजेट के एमडी अजय सिंह ने कहा कि यह समझौता दोनों पक्षों के लिए महत्वपूर्ण कदम है और आगे बढ़ने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है. 

इस तरह जुटाया पैसा
स्पाइसजेट ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि हाक ही में उसने एरीज अपॉर्चुनिटीज फंड लिमिटेड (Aries Opportunities Fund Limited) और एलारा इंडिया अपॉर्चुनिटीज फंड लिमिटेड (Elara India Opportunities Fund Limited) जैसे बड़े निवेशकों के साथ एक प्रिफरेंशियल इश्यू के जरिए कुल 1060 करोड़ रुपए का फंड जुटाया है. इसका एक हिस्सा कंपनी की तरफ से लिए गए कर्ज को खत्म करने के लिए इस्तेमाल में लाया जाएगा. गौरतलब है कि दोनों कंपनियों के बीच मामला सुलझने की कोशिशें पिछले काफी समय से चल रही थीं. पिछले साल स्पाइसजेट ने NCLT को बताया था कि वह सेलेस्टियल के साथ समझौते की राह तलाश रही है. दिसंबर में कंपनी ने NCLT को बताया था कि उसने सेलेस्टियल को कुछ भुगतान कर दिया है.

शेयरों में दिखी गिरावट
स्पाइसजेट के इस बड़े विवाद के निपटने का कुछ न कुछ असर कंपनी के शेयरों पर देखने को मिल सकता है. बुधवार को कंपनी के शेयर 2.43% की गिरावट के साथ 64.62 रुपए पर बंद हुए. बीते 5 कारोबारी सत्रों में यह शेयर 4.82% नीचे लुढ़का है. इसने 5 फरवरी को अपने 77.50 रुपए के 52 वीक हाई लेवल को टच किया था. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

1 hour ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

4 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

4 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

5 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

6 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

4 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

1 hour ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

2 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

4 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

4 hours ago