होम / बिजनेस / Zee के साथ मर्जर को लेकर Sony से आया बयान, बताया कब पूरी होगी प्रक्रिया
Zee के साथ मर्जर को लेकर Sony से आया बयान, बताया कब पूरी होगी प्रक्रिया
Zee-Sony मर्जर की प्रक्रिया 2021 से चल रही है. लेकिन कई लेनदारों के NCLT में आपत्ति करने के बाद दोनों कंपनियों के मर्जर को इस साल 10 अगस्त को हरी झंडी मिल गई.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
Zee-Sony मर्जर को लेकर सोनी ग्रुप की ओर से एक अहम बयान सामने आया है. कंपनी ने कहा है कि इस मर्जर को होने में अभी और कुछ महीने लग सकते हैं. ये बात सोनी की ओर से तब सामने आई है, जब इस साल 10 अगस्त को NCLT ने सभी आवेदनों को खारिज करते हुए इसे अनुमति दे चुकी है. सबसे दिलचस्प बात ये है कि पहले ये उम्मीद जताई जा रही थी कि ये डील सितंबर अंत तक खत्म हो सकती है.
इस डील पर इन लेनदारों ने जताई थी आपत्ति
जी-सोनी मर्जर बीते समय में एक ऐसी डील बनकर उभरी है जिसमें विवाद बड़े पैमान पर सामने आते रहे हैं. इनके लेनदारों ने इस मर्जर को लेकर NCLT में आपत्ति जताई थी. आईडीबीआई ट्रस्टीशिप (IDBI Trusteeship), आईडीबीआई बैंक(IDBI Bank), एक्सिस फाइनेंस (Axis Finance), जेसी फ्लॉवर एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी और आईमैक्स कॉर्प (Imax Cop.) सहित ZEEL के कई कर्जदाताओं ने इस मर्जर को लेकर आपत्ति जताई थी. इस मर्जर की घोषणा 2021 में हुई थी. लेकिन कई विवादों के सामने आने के बाद इस साल 10 अगस्त को इसे NCLT से अनुमति मिल गई है.
मर्जर के बाद ये हो जाएगी स्थिति
Zee और SONY ग्रुप के मर्जर के बाद पुनीत गोयनका विलय वाली इकाई के एमडी और सीईओ बने रहेंगे. इस विलय के बाद स्ट्रीमिंग सेवा देने वाले Zee 5 और Sony Liv, यही नही 70 से ज्यादा चैनलों के साथ दोनों कंपनियों के दो फिल्म स्टूडियो ( Zee Studio और Sony picture Film India) एक हो जाएंगे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कई जानकारों का मानना है कि ये मर्जर दिसंबर से लागू हो सकता है. सामान्य तौर पर विलय की तारीख आमतौर पर डीलिस्टिंग से पहले दी जाती है. जानकारों ने ये भी कहा है कि विलय की गई इकाई के समापन उदाहरण दाखिल करने में मामूली देरी हो सकती है.
विलय के बाद किसको कितने मिलेंगे शेयर?
जी सोनी मर्जर के बाद ZEEL के हर 100 शेयरों के लिए मर्जर की गई इकाई के 85 शेयरों को दिया जाना तय हुआ है. अगर एक्सचेंज प्रक्रिया पूरी हो जाती है तो ZEEL का स्टॉक डीलिस्ट हो जाएगा और मर्ज की गई कंपनी के रूप में फिर से सूचीबद्ध हो जाएगा. जब ये महीना शुरू हुआ था उस वक्त एफटीएसई की ओर से कहा गया था कि एक बार अगर विलय प्रभावी हो जाता है. सोनी सभी सूचकांकों में Zee की जगह लेगा.
टैग्स