होम / बिजनेस / Zomato का साथ छोड़ने को बेकरार है ये दिग्गज निवेशक, अब बेची इतनी हिस्सेदारी!
Zomato का साथ छोड़ने को बेकरार है ये दिग्गज निवेशक, अब बेची इतनी हिस्सेदारी!
इस साल अगस्त में भी सॉफ्टबैंक ने ब्लॉक डील के तहत जोमैटो में करीब 1.17% हिस्सेदारी बेची दी थी, जिसकी कीमत 947 करोड़ रुपए के आसपास थी.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप (ICC Cricket World Cup) के चलते जहां जोमैटो (Zomato) जैसी फूड डिलिवरी कंपनियों की चांदी हो रही है. वहीं, दूसरी तरफ जोमैटो का एक बड़ा निवेशक उसका साथ छोड़ने की जल्दबाजी में दिखाई दे रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जापान की सॉफ्टबैंक (SoftBank) अपने सहयोगी SVF ग्रोथ सिंगापुर के जरिए शुक्रवार यानी आज Zomato में अपनी कुछ हिस्सेदारी बेच दी है. ब्लॉक डील के जरिए SoftBank की सहयोगी कंपनी द्वारा जोमैटो में 1.1% हिस्सेदारी बेचने की खबर सामने आ रही है.
इतने करोड़ में होगी डील
जोमैटो में 1.1 प्रतिशत की हिस्सेदारी बेचकर सॉफ्टबैंक को 1024 करोड़ रुपए मिले हैं. इस डील के लिए ऑफर की कीमत लगभग 109.4 से 111.6 रुपए प्रति शेयर तय की गई थी. सितंबर तिमाही के अंत में सॉफ्टबैंक के पास इस फूड डिलीवरी कंपनी में 2.17% हिस्सेदारी है. ब्लॉक डील के बाद इसमें काफी कमी आ जाएगी. शेयर बाजार में Zomato के प्रदर्शन की बात करें, तो कल कंपनी के स्टॉक 1.59% की गिरावट के साथ 111.40 रुपए पर बंद हुए थे. हालांकि, आज कंपनी के शेयर ग्रीन लाइन पर कारोबार कर रहे हैं. खबर लिखे जाने तक इसमें 0.85% का उछाल आ चुका था
पहले भी बेची है हिस्सेदारी
वैसे, ये पहला मौका नहीं है जब सॉफ्टबैंक Zomato में अपनी हिस्सेदारी घटाई है. अगस्त में भी सॉफ्टबैंक ने ब्लॉक डील के तहत जोमैटो में करीब 1.17% हिस्सेदारी बेची दी थी, जिसकी कीमत 947 करोड़ रुपए के आसपास थी. इस हिस्सेदारी को मॉर्गन स्टेनली, नोमुरा, कोटक महिंद्रा MF, इनवेस्को FM, गोल्डमैन सैक्स जैसे प्रमुख निवेशकों खरीदा था. दरअसल, अगस्त में ब्लिंकिट डील के बाद लॉक-इन पीरियड समाप्त होने के बाद से सॉफ्टबैंक जोमैटो में अपनी हिस्सेदारी कम कर रहा है.
इनमें भी घटाई हिस्सेदारी
जोमैटो के अलावा, सॉफ्टबैंक ने इस महीने की शुरुआत में पीबी फिनटेक में आंशिक हिस्सेदारी बेची थी, इस डील से उसे 869 करोड़ रुपए मिले थे. इससे पहले जुलाई में उसने पेटीएम में करीब 2% हिस्सेदारी बेची थी. गौरतलब है कि वर्ल्ड कप के दौरान फूड डिलीवरी कंपनियों के कारोबार में तेजी आने की उम्मीद है. भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान Zomato की प्रतिद्वंदी कंपनी स्विगी को एक ही दिन में काफी ऑर्डर मिले थे.
टैग्स