✕

होम / बिजनेस / मुश्किल वक्त में यह दिग्गज निवेशक छोड़ रहा Paytm का हाथ, फिर घटाई हिस्सेदारी 

मुश्किल वक्त में यह दिग्गज निवेशक छोड़ रहा Paytm का हाथ, फिर घटाई हिस्सेदारी 

पिछले महीने भी सॉफ्टबैंक ने Paytm में अपनी हिस्सेदारी घटाई थी. अब उसकी हिस्सेदारी 5% से भी कम रह गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पेटीएम (Paytm) की मुश्किलों का अंत नहीं हो रहा है. रिजर्व बैंक की कार्रवाई के बाद से कंपनी को हर रोज किसी न किसी नेगेटिव खबर का सामना करना पड़ रहा है. इस बीच, जापान के दिग्गज सॉफ्टबैंक ग्रुप कॉर्पोरेशन (SoftBank) ने Paytm में अपनी हिस्सेदारी घटा दी है. नतीजतन Paytm की पैरेंट कंपनी- वन97 कम्युनिकेशंस के शेयर धड़ाम से नीचे आ गए हैं. खबर लिखे जाने तक कंपनी के शेयर 3.87% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे.

लगातार कम हुई हिस्सेदारी 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जापान के सॉफ्टबैंक ग्रुप कॉर्पोरेशन ने Paytm में 2.17 प्रतिशत हिस्सेदारी कम कर दी है. इससे पहले, जनवरी में भी सॉफ्टबैंक ने पेटीएम में हिस्सेदारी घटाई थी. सितंबर 2022 तक सॉफ्टबैंक समूह की पेटीएम में 17.5 प्रतिशत हिस्सेदारी थी. अब यह 5 प्रतिशत से भी कम होकर केवल 2.83% रह गई है. इससे अंदाजा हो जाता है कि जापान का यह दिग्गज समूह संकट में फंसी Paytm से पूरी तरह बाहर निकलना चाहता है. 

ऐसा रहा Stocks का हाल
वैसे, सॉफ्टबैंक समूह दूसरे भारतीय स्टार्टअप्स और यूनिकॉर्न में भी हिस्सेदारी घटा रहा है. हाल के महीनों में उसने जोमैटो, डेल्हीवरी जैसी बड़ी कंपनियां में हिस्सेदारी कम की है. वन97 कम्युनिकेशंस के शेयर की बात करें, तो गुरुवार को कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में 5 प्रतिशत के लोअर सर्किट में फंस गए. हालांकि, दिन चढ़ने के साथ गिरावट थोड़ी कम हुई. दोपहर 2 बजे के आसपास कंपनी के शेयर 390.50 रुपए के भाव पर मिल रहे थे. बीते एक महीने में इस शेयर में 48.70% की गिरावट आई है. इसमें सबसे ज्यादा नरमी रिजर्व बैंक की कार्रवाई के बाद देखने को मिली है.

इधर भी परेशानी वाली खबर  
उधर, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने Paytm की मुश्किलें बढ़ाने वाली खबर सुनाई है. दरअसल, RBI ने ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon की फिनटेक शाखा Amazon Pay को पेमेंट एग्रीगेटर के रूप में काम करने के लिए मंजूरी दी है. अमेजन के पेमेंट एग्रीगेटर लाइसेंस को अप्रूव कर दिया है. अभी तक Amazon पेमेंट ऐप का लाइसेंस लेकर काम कर रही थी. इस मंजूरी से पेटीएम के लिए परेशानी और बढ़ जाएगी. एक रिपोर्ट के मुताबिक, पेटीएम यूपीआई ऐप के करीब नौ करोड़ यूजर्स हैं. इनमें से यूनिक यूजर्स की संख्या 1.5 करोड़ है. बड़ी संख्या में Paytm के यूजर्स ने दूसरे UPI ऐप्स भी अपने मोबाइल पर इंस्टॉल किए हैं. ऐसे में Amazon Pay के पेमेंट एग्रीगेटर बनने से Paytm को अपना यूजर बेस और दरकने का खतरा बना रहेगा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

1 day ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

1 day ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.