होम / बिजनेस / भारत की दूसरी सबसे बड़ी हॉस्पिटल चेन ने की हेल्थकेयर की सबसे बड़ी डील!

भारत की दूसरी सबसे बड़ी हॉस्पिटल चेन ने की हेल्थकेयर की सबसे बड़ी डील!

मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज भारत की दूसरी बड़ी हॉस्पिटल चैन को चलाता है. देश के 16 शहरों में मणिपाल हॉस्पिटल्स की 29 शाखाएं मौजूद हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

सिंगापुर के मशहूर वेल्थ फंड Temasek Holdings ने 2 बिलियन डॉलर्स से ज्यादा खर्च करके बैंगलोर आधारित मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज के एक काफी बड़े हिस्से को अपने नाम कर लिया है. इसे भारतीय हेल्थकेयर क्षेत्र की अब तक की सबसे बड़ी डील माना जा रहा है. 

भारत का दूसरा सबसे बड़ा हॉस्पिटल चेन
मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज भारत की दूसरी सबसे बड़ी हॉस्पिटल चैन, मणिपाल हॉस्पिटल्स को चलाता है. देश के 16 शहरों में मणिपाल हॉस्पिटल्स की 29 शाखाएं मौजूद हैं. अपोलो हॉस्पिटल्स, देश की सबसे बड़ी हॉस्पिटल्स चैन हैं. Temasek होल्डिंग्स के मालिकाना हक वाली कंपनी Sheares हेल्थकेयर का मणिपाल हॉस्पिटल्स में 18% का हिस्सा था. Temasek ने इस डील के द्वारा 41% अतिरिक्त हिस्से को अपना कर लिया है जिसके बाद डॉक्टर रंजन पाई और उनके परिवार के मालिकाना हक वाले मणिपाल हेल्थकेयर में Temasek का कुल हिस्सा अब 59% का हो गया है.

डील को है CCI का इंतजार
इस मामले से जुड़े सूत्रों ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि इस डील में कंपनी की कुल कीमत 5 बिलियन डॉलर्स थी. इस ट्रांजेक्शन को फिलहाल CCI (कॉम्पिटीशन कमीशन ऑफ इंडिया) की अनुमति का इन्तजार है. मीडिया से बातचीत के दौरान सूत्रों ने बताया कि, डील पूरी होने के बाद मणिपाल हेल्थकेयर में जहां डॉक्टर रंजन पाई और उनके परिवार का हिस्सा 52% से कम होकर मात्र 30% रह जाएगा, वहीं ग्रुप के पुराने इन्वेस्टर TPG शेयरहोल्डिंग का हिस्सा 22% से कम होकर 11% रह जाएगा. आज से 2 साल पहले NIIFl ने मणिपाल हॉस्पिटल्स में 2,100 करोड़ रुपये इन्वेस्ट करके 9% हिस्सा प्राप्त किया था. सूत्रों ने मीडिया को यह भी बताया है कि, इस डील में NIIFL अपना पूरा हिस्सा बेच रही है. 

पूरे किये हैं कई आक्रामक अधिग्रहण
इस विषय पर बयान प्राप्त करने के लिए जब मीडिया द्वारा Temasek ग्रुप का रुख किया गया तो उनके प्रवक्ता ने किसी भी तरह का बयान देने से इनकार कर दिया. अरबपति रंजन पाई ने अपने दादा द्वारा 1953 में एजुकेशन और हेल्थकेयर के क्षेत्र में शुरू किये गए बिजनेस को बहुत ज्यादा बड़ा कर लिया है. रंजन पाई ने कुछ बहुत ही आक्रामक अधिग्रहणों को पूरा किया है और साथ ही बाहरी कैपिटल की मदद भी ली है.

मणिपाल द्वारा किये गए अधिग्रहण
साल 2020 में 2000 करोड़ रुपयों से ज्यादा खर्च करके मणिपाल ग्रुप ने कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल्स का अधिग्रहण किया था. इसी साल के दौरान ग्रुप ने अलग अलग प्राइवेट इक्विटी फंड के माध्यम से 360 करोड़ की एक डील को पूरा करते हुए विक्रम हॉस्पिटल का अधिग्रहण किया था. इतना ही नहीं कोलकाता स्थित AMRI (एडवांस्ड मेडिकल रिसर्च इंस्टिट्यूट) के अधिग्रहण की डील भी लगभग पूरी हो चुकी है. 

अभी और बढ़ेगा मणिपाल ग्रुप
देश भर में मणिपाल हॉस्पिटल्स के पास 8300 बेड्स मौजूद हैं. इसके साथ ही, ग्रुप तीन ग्रीनफील्ड प्रोजेक्टों पर भी काम कर रहा है जिनमें से दो बैंगलोर में हैं और एक रायपुर में स्थित है. इन ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट्स के पूरा होने के बाद बेड्स की संख्या 9,200 के करीब पहुँचने की उम्मीद जताई जा रही है. बैंगलोर के दो अस्पतालों का काम अगले 18 महीनों में लगभग पूरा हो जाएगा. AMRI डील से 1300 अतिरिक्त बेड्स भी मिलेंगे जिसके बाद बेड्स की कुल संख्या 10,500 पहुंच सकती है. 
 
यह भी पढ़ें:  UK की कंपनियां दे रही हैं ‘Early Finish Friday’, फिर भी खाली है जॉब मार्केट!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

LTCG Tax पर सरकार का बड़ा अपडेट, शेयर निवेशकों को नहीं मिलेगी राहत; टैक्स हटाने का कोई प्रस्ताव नहीं

सरकार को इक्विटी ट्रांजैक्शन पर LTCG टैक्स से बड़ी आय हुई है. वित्त वर्ष 2023-24 से जुड़े असेसमेंट ईयर 2024-25 में LTCG कलेक्शन 72,249 करोड़ रुपये रहा था.

8 hours ago

भारत के कंज्यूमर सेक्टर में डील गतिविधियां धीमी, लेकिन निवेश मूल्य में बनी मजबूती: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, सार्वजनिक बाजारों में गतिविधियां भी सीमित रहीं. तिमाही के दौरान केवल एक IPO के जरिए 47 मिलियन डॉलर और एक QIP के जरिए 16 मिलियन डॉलर जुटाए गए.

8 hours ago

बैंकों का क्रेडिट बूम जारी, लेकिन डिपॉजिट ग्रोथ धीमी; SBI रिपोर्ट में सामने आए बड़े कारण

SBI Research की रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2023 से ही बैंकों का कर्ज जमा की तुलना में तेज गति से बढ़ रहा है. इससे बैंकों पर फंड जुटाने का दबाव बढ़ा है.

9 hours ago

जब इंटरनेट हो जाए बंद, तब भारत के हमेशा ऑनलाइन रहने वाले ब्रांड्स पर क्या असर पड़ता है?

केंद्रीय दिल्ली के कुछ हिस्सों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बाधित होने की रिपोर्टों ने मार्केटर्स के सामने एक बार फिर एक असहज सवाल खड़ा कर दिया है. अगर उपभोक्ता अचानक ऑफलाइन हो जाएं, तो हमेशा ऑनलाइन रहने वाली डिजिटल अर्थव्यवस्था का क्या होता है?

9 hours ago

L&T को मिले ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के मेगा ऑर्डर, माइनिंग और स्टील सेक्टर के बड़े प्रोजेक्ट्स से शेयर में आई तेजी

इस परियोजना के तहत L&T डिजाइन और इंजीनियरिंग, उपकरणों की खरीद, डाउनहिल कन्वेयर सिस्टम, स्क्रीनिंग प्लांट, स्टॉकपाइल, यार्ड उपकरण, रैपिड वैगन लोडिंग सिस्टम समेत अन्य संबंधित सुविधाओं की स्थापना और कमीशनिंग का काम करेगी.

10 hours ago

बड़ी खबरें

भारत के कंज्यूमर सेक्टर में डील गतिविधियां धीमी, लेकिन निवेश मूल्य में बनी मजबूती: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, सार्वजनिक बाजारों में गतिविधियां भी सीमित रहीं. तिमाही के दौरान केवल एक IPO के जरिए 47 मिलियन डॉलर और एक QIP के जरिए 16 मिलियन डॉलर जुटाए गए.

8 hours ago

LTCG Tax पर सरकार का बड़ा अपडेट, शेयर निवेशकों को नहीं मिलेगी राहत; टैक्स हटाने का कोई प्रस्ताव नहीं

सरकार को इक्विटी ट्रांजैक्शन पर LTCG टैक्स से बड़ी आय हुई है. वित्त वर्ष 2023-24 से जुड़े असेसमेंट ईयर 2024-25 में LTCG कलेक्शन 72,249 करोड़ रुपये रहा था.

8 hours ago

CFA इंस्टीट्यूट इंडिया में सचिन छाबड़ा की एंट्री, बने सीनियर डायरेक्टर-मार्केटिंग

सचिन छाबड़ा CFA इंस्टीट्यूट इंडिया में सीनियर डायरेक्टर-मार्केटिंग नियुक्त, रिलैक्सो फुटवियर्स के CMO थे.