होम / बिजनेस / कमजोर बाजार में भी Signature Global की शानदार एंट्री, इतने पर लिस्ट हुए शेयर

कमजोर बाजार में भी Signature Global की शानदार एंट्री, इतने पर लिस्ट हुए शेयर

शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी है. बुधवार को भी मार्केट लाल निशान पर कारोबार कर रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रियल एस्टेट डेवलपर कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल (Signature Global) की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री हुई है. वैसे, कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 4 अक्टूबर को होनी थी, लेकिन बाजार नियामक सेबी (SEBI) के नए नियमों के चलते ऐसा पहले ही हो गया. सिग्नेचर ग्लोबल के IPO में निवेश करने वालों को इसके शेयर 385 रुपए के भाव पर जारी हुए हैं. जबकि BSE यानी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी के शेयर 445 रुपए पर लिस्ट हुए हैं. जिसका मतलब है कि आईपीओ निवेशकों को 15.58% लिस्टिंग गेन मिला है.

शेयरों में जारी है तेजी 
कमजोर बाजार में Signature Global के शेयरों की इस शानदार लिस्टिंग से निवेशकों में खुशी का माहौल है. बता दें कि शेयर बाजार में पिछले कुछ दिनों से सुस्ती का माहौल है. आज भी बाजार लाल निशान पर कारोबार कर रहा है. ऐसे में आशंका थी कि कंपनी के शेयर भी कमजोर शुरुआत कर सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. लिस्टिंग के बाद भी सिग्नेचर ग्लोबल के शेयरों में तेजी का माहौल है. खबर लिखे जाने तक ये 447.15 रुपए के भाव पर मिल रहे थे. 

ऐसा रहा था आईपीओ 
Signature Global का IPO 20-22 सितंबर तक खुला था. 730 करोड़ रुपए के इस आईपीओ को अच्छा रिस्पांस मिला था. यह आईपीओ ओवरऑल 12.50 गुना सब्सक्राइब हुआ था. इश्यू के तहत 603 करोड़ रुपए के नए शेयर जारी किए गए थे और ऑफर फॉर सेल के तहत 127 करोड़ रुपए के शेयरों की बिक्री हुई थी. कंपनी आईपीओ से हुई कमाई में से 432 करोड़ का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में करेगी. जबकि शेष धनराशि का इस्तेमाल जमीन की खरीदारी के जरिए इनऑर्गेनिक ग्रोथ आदि पर किया जाएगा. 

क्या करती है कंपनी?
सिग्नेचर ग्लोबल के कामकाज की बात करें, तो यह दिल्ली-NCR में फैला हुआ है. कंपनी का मुख्य फोकस कम कीमत वाले और मिड-सेगमेंट के घरों पर है. कंपनी की वित्तीय सेहत पिछले वित्त वर्ष में बेहतर हुई है. वित्त वर्ष 2020 में कंपनी को 56.57 करोड़ रुपए का शुद्ध घाटा हुआ था. अगले वित्त वर्ष में घाटा बढ़कर 86.28 करोड़ और फिर वित्त वर्ष 2022 में यह 115.50 करोड़ रुपए पहुंच गया था. हालांकि, वित्त वर्ष 2023 में कंपनी की स्थिति में थोड़ा सुधार देखने को मिला. इसका शुद्ध घाटा नीचे खिसकर 63.72 करोड़ रुपए आ गया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

5 hours ago

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

6 hours ago

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, सरकार ने कई कंपोनेंट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी पार्ट्स और मशीनों पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है. यह छूट 31 मार्च 2029 तक लागू रहेगी.

7 hours ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

8 hours ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

9 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

6 hours ago

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

5 hours ago

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.