होम / बिजनेस / Shreyas Shipping Delisting: जानिये कब शुरू होगी प्रक्रिया और क्या होगी कीमत!
Shreyas Shipping Delisting: जानिये कब शुरू होगी प्रक्रिया और क्या होगी कीमत!
प्रक्रिया के दौरान नोवा-वन प्राइवेट लिमिटेड मैनेजर के रूप में ट्रांसवर्ल्ड होल्डिंग्स लिमिटेड को सहायता प्रदान करेगा.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
शिपिंग कंपनी SSL (Shreyas Shipping Limited) ने डिलिस्टिंग (Delisting) की घोषणा कर दी है और डिलिस्टिंग की प्रक्रिया के तहत कंपनी के पब्लिक शेयरहोल्डर्स 400 रुपए प्रति शेयर की कीमत पर अपने शेयर के लिए बोली लगा सकते हैं. इस प्रक्रिया की शुरुआत 11 अक्टूबर 2023 से होगी और 17 अक्टूबर 2023 तक जारी रहेगी.
SSL (Shreyas Shipping Limited) की डिलिस्टिंग
SSL (Shreyas Shipping Limited) की डिलिस्टिंग प्रक्रिया का जिम्मा भारतीय मार्केट रेगुलेटर SEBI (सिक्योरिटीज एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया) के साथ रजिस्टर्ड एक मर्चेंट बैंकर नोवा-वन कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड (NovaaOne Capital Private Limited) और ट्रांसवर्ल्ड होल्डिंग्स लिमिटेड (Transworld Holdings Limited) को सौंपा गया है. इस प्रक्रिया के दौरान नोवा-वन प्राइवेट लिमिटेड मैनेजर के रूप में ट्रांसवर्ल्ड होल्डिंग्स लिमिटेड को सहायता प्रदान करेगा. डिलिस्टिंग की घोषणा किए जाने से पहले 19 मई 2023 को SSL के शेयरों की कीमत 262 रुपए प्रति शेयर थी.
क्या है फ्लोर प्राइस?
डिलिस्टिंग के लिए कंपनी द्वारा प्रदान की जाने वाली कीमत डिलिस्टिंग की घोषणा से पहले मौजूद शेयर की कीमत के 52.7% प्रीमियम पर उपलब्ध है. SEBI के नियमों के अनुरूप 60 दिनों के दौरान शेयरों की मात्रा के आधार पर निकाली गई औसत कीमत यानी SSL (Shreyas Shipping Limited) के शेयरों का फ्लोर प्राइस 292 रुपए प्रति शेयर तय किया गया था और इसलिए अगर फ्लोर प्राइस के आधार पर कंपनी द्वारा ऑफर की जा रही कीमत को देखें तो यह 37% प्रीमियम पर उपलब्ध है.
पहले ही हुई थी डिलिस्टिंग की घोषणा
10 अक्टूबर 2023 के 374.25 रुपए प्रति शेयर के क्लोजिंग प्राइस पर 6.7% की दर से प्रीमियम पर काउंटर प्राइस ऑफर किया जाएगा. यह काउंटर ऑफर रिटेल के साथ-साथ छोटे शेयरहोल्डर्स के लिए भी काफी अच्छा मौका साबित हो सकता है. SSL (Shreyas Shipping Limited) के प्रमोटर THL (Transworld Holdings Limited) द्वारा इतनी घोषणा की गई है कि वह अपनी भारतीय इकाई को अपनी मर्जी से डिलिस्ट करना चाहता है. आपको बता दें कि कंपनी द्वारा यह घोषणा पब्लिक के लिए 21 मई 2023 को जारी कर दी गई थी.
यह भी पढ़ें: इस IT कंपनी की फाइनेंशियल हेल्थ हुई मजबूत, क्या शेयरों में भी आएगी मजबूती?
टैग्स