होम / बिजनेस / नए मुकाम पर Suzlon Energy के शेयर, क्या अब खरीदने में हैं समझदारी?

नए मुकाम पर Suzlon Energy के शेयर, क्या अब खरीदने में हैं समझदारी?

पिछले कुछ वक्त में ही सुजलॉन एनर्जी ने अपने निवेशकों को काफी अच्छा रिटर्न दिया है. कंपनी के शेयरों में लगातार तेजी बनी हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दिवंगत कारोबारी तुलसी तांती की कंपनी सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) स्टॉक मार्केट में रॉकेट की रफ्तार से दौड़ रही है. रिन्यूएबल एनर्जी सॉल्यूशन उपलब्ध कराने वाली इस कंपनी के शेयरों में आज भी अपर सर्किट लगा है. खबर लिखे जाने तक कंपनी के शेयर 4.91% की उछाल के साथ 23.50 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे, जो इसका 52 वीक का हाई लेवल है. सुजलॉन एनर्जी के शेयरों में लगातार आ रही इस उछाल की वजह है कंपनी की ऑर्डर बुक का मजबूत होना.

इस कंपनी से मिला ऑर्डर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुजलॉन एनर्जी ने O2 पावर प्राइवेट लिमिटेड की सब्सिडियरी Teq Green Power XI से एक बड़ा ऑर्डर हासिल किया है. इससे पहले भी कंपनी को कुछ बड़े ऑर्डर मिल चुके हैं, जिसकी वजह से उसके शेयर रॉकेट बने हुए हैं. कंपनी ने शेयर बाजार को बताया है कि नए ऑर्डर के तहत वो एक हाइब्रिड लैटिस ट्यूबलर टावर के साथ 64 बड़े विंड टर्बाइन जनरेटर (WTGs) लगाएगी. कुल 201.6 मेगावॉट के विंड पावर प्रोजेक्ट के लिए प्रत्येक WTGs की क्षमता 3.15-3.15 मेगावॉट होगी. इस प्रोजेक्ट के अगले 2 सालों में पूरा होने की संभावना है.

ब्रोकरेज फर्म ने कहा - खरीद लो
सुजलॉन एनर्जी के शेयरों की चाल को देखते हुए अब ये सवाल लाजमी हो गया है कि क्या इसमें अब भी निवेश की संभावना बची है या यहां से इसमें गिरावट का दौर शुरू हो सकता है. एक मीडिया रिपोर्ट में घरेलू ब्रोकरेज फर्म JM फाइनेंशियल के हवाले से बताया गया है कि Suzlon Energy के शेयरों में अभी काफी जान बाकी है. ब्रोकरेज ने इस शेयर को Buy रेटिंग दी है. फर्म ने इसके लिए 30 रुपए प्रति शेयर का टार्गेट प्राइज तय किया है. इस लिहाज से देखें, तो इस शेयर में मौजूदा भाव से करीब 28% उछाल आ सकता है.

इस प्राइज रेंज पर करें Buy 
इसी रिपोर्ट में LKP Securities के सीनियर टेक्निकल एंड डेराइवेटिव्स एनालिस्ट कुणाल शाह के हवाले से बताया गया है कि आने वाले समय में सुजलॉन एनर्जी का शेयर महत्वपूर्ण मूविंग एवरेज से ऊपर रह सकता है. शाह का कहना है कि इस स्टॉक को गिरावट के समय खरीदने की रणनीति अच्छी हो सकती है. साथ ही उन्होंने इस शेयर को 21 से 20.5 की प्राइज रेंज में खरीदने की सलाह दी है. गौरतलब है कि पिछले 5 कारोबारी सत्रों में सुजलॉन एनर्जी का शेयर अपने निवेशकों को 15.20% का रिटर्न दे चुका है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुथूट फिनकॉर्प के IPO की राह आसान, सेबी ने 6 फैमिली ट्रस्टों को ओपन ऑफर नियम से दी छूट

सेबी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राहत केवल ओपन ऑफर नियमों तक सीमित है. अधिग्रहण करने वाले पक्षों को अन्य सभी लागू नियामकीय प्रावधानों का पालन करना होगा.

8 hours ago

अडानी इंफ्रा ने अडानी ग्रीन एनर्जी में 2,380 करोड़ रुपये में खरीदी 1.03% हिस्सेदारी

अडानी ग्रीन एनर्जी भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में बनी हुई है और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग तथा ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के बीच कंपनी लगातार अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है.

8 hours ago

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

9 hours ago

महंगाई और वैश्विक चुनौतियों के बीच इमामी का दमदार प्रदर्शन, Q1 में राजस्व 15% बढ़ा

इमामी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 30 जून 2026 को समाप्त पहली तिमाही के गैर-ऑडिटेड वित्तीय नतीजों को मंजूरी दे दी है. कंपनी ने बताया कि Q1 FY27 में समेकित परिचालन राजस्व 15 फीसदी बढ़कर 1,039 करोड़ रुपये रहा.

10 hours ago

'100% Pure' का दावा पड़ा भारी! FSSAI ने डाबर के कई प्रोडक्ट्स की बिक्री पर लगाई रोक

FSSAI के आदेश के मुताबिक, जिन उत्पादों पर कार्रवाई की गई है उनमें शहद, एप्पल साइडर विनेगर, वर्जिन कोकोनट ऑयल, तिल का तेल, गाय का घी, नारियल पानी, नारियल का दूध और अन्य खाद्य उत्पाद शामिल हैं.

12 hours ago

बड़ी खबरें

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

9 hours ago

मुथूट फिनकॉर्प के IPO की राह आसान, सेबी ने 6 फैमिली ट्रस्टों को ओपन ऑफर नियम से दी छूट

सेबी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राहत केवल ओपन ऑफर नियमों तक सीमित है. अधिग्रहण करने वाले पक्षों को अन्य सभी लागू नियामकीय प्रावधानों का पालन करना होगा.

8 hours ago

अडानी इंफ्रा ने अडानी ग्रीन एनर्जी में 2,380 करोड़ रुपये में खरीदी 1.03% हिस्सेदारी

अडानी ग्रीन एनर्जी भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में बनी हुई है और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग तथा ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के बीच कंपनी लगातार अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है.

8 hours ago

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.