होम / बिजनेस / सुधर रही Paytm की आर्थिक सेहत, क्या शेयर खरीदने का है सही मौका?

सुधर रही Paytm की आर्थिक सेहत, क्या शेयर खरीदने का है सही मौका?

पेटीएम की जनवरी-मार्च तिमाही की कमाई उम्मीद से बेहतर रही है, इसका असर उसके शेयरों पर भी देखने को मिल सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पेटीएम (Paytm) के शेयर पिछले छह महीनों में 39.15% चढ़ गए हैं और बीते 5 दिनों में इसमें करीब दो फीसदी की तेजी आई है. हालांकि, अभी भी ये अपने 52 वीक के हाई लेवल 844.70 रुपए से काफी पीछे है. आज यानी मंगलवार को Paytm के शेयर 0.69% लुढ़ककर 709.55 रुपए पर बंद हुए. 

पॉजिटिव हैं ब्रोकरेज फर्म्स
एनालिस्ट और ब्रोकरेज फर्म्स इस शेयर को लेकर पॉजिटिव हैं. कंपनी के मई महीने के कारोबारी अपडेट और जनवरी-मार्च तिमाही की कमाई उम्मीदों से काफी बेहतर रही है. हालांकि, उनका कहना है कि Paytm में लॉन्ग टर्म के लिए इन्वेस्टमेंट सही रहेगा. पेटीएम का समेकित शुद्ध घाटा यानी कंसोलिडेटेड नेट लॉस पिछले वर्ष की चौथी तिमाही में 761.4 करोड़ की तुलना में वित्त वर्ष 23 की चौथी तिमाही में 168.4 करोड़ रुपए रहा. ऐसा GMV में वृद्धि, उच्च मर्चेंट सब्सक्रिप्शन रिवेन्यु, लोन वांटने में वृद्धि और पूरे वर्ष में मिले UPI इंसेंटिव के चलते हुआ. Q4FY23 में ऑपरेशन्स से कंपनी का रिवेन्यु ₹2,334.5 करोड़ रहा, जो Q4FY22 के ₹1,540.9 करोड़ से काफी ज्यादा है.

इस प्राइज पर Buy रेटिंग 
Paytm (One 97 Communications) के मजबूत फाइनेंशियल रिकॉर्ड को ध्यान में रखते हुए ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial Services) 900 रुपए के टारगेट प्राइज के साथ पेटीएम के स्टॉक को Buy रेटिंग दी है. फर्म को लगता है कि पेटीएम के शेयरों में अभी 26 प्रतिशत तक छलांग लगाने की क्षमता है. कंपनी के मई के बिजनेस के आंकड़ों पर प्रकाश डालते हुए मोतीलाल ओसवाल ने कहा कि पेटीएम के लोन डिस्बर्स की कुल संख्या सालाना आधार पर 54 प्रतिशत बढ़कर अप्रैल-मई 2023 के लिए 8.5 मिलियन हो गई, जबकि अप्रैल-मई 2022 के लिए यह 5.5 मिलियन थी. इसके अलावा, कंपनी Merchant loans में भी वृद्धि हुई है. 

जल्द होगी मुनाफावसूली!
वहीं, ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म CLSA ने भी Paytm के शेयरों को Buy रेटिंग दी है. फर्म ने इसके लिए टारगेट प्राइज 850 रुपए रखा है. कुछ तकनीकी विश्लेषकों का भी मानना है कि पिछले छह महीनों में तेज बढ़त के कारण ये शेयर निकट भविष्य में मुनाफावसूली की स्थिति में पहुंच सकता है. कंपनी की तरफ से बताया गया है कि ऐप पर हर महीने ट्रांजेक्शन करने वाले यूजर्स की संख्या में करीब 24% की तेजी आई है. पिछले साल अप्रैल-मई के दौरान यह आंकड़ा 7.4 करोड़ था, जो अब 9.2 करोड़ हो गया है. इसके अलावा, पेटीएम की तरफ से पेमेंट डिवाइस इंस्टॉल कराए जाने की संख्या भी करीब दोगुनी हो गई है.  

क्या होता है GMV?
जीएमवी का मतलब होता है ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू. ये किसी कंपनी पर हुई खरीद-फरोख्त की कुल वैल्यू होती है. Paytm का ही उदाहरण लें, तो कंपनी के ऐप के माध्यम से जितने रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ होगा या जितने लोन डिस्बर्स हुए होंगे, उनकी कुल वैल्यू GMV में आएगी. इसे कंपनी का रिवेन्यु नहीं कहा जा सकता. बता दें कि पेटीएम की कंपनी की कमाई कमीशन, चार्ज और ब्याज आदि से होती है. हालांकि, GMV में वृद्धि का सीधा सा मतलब है कि पेटीएम का इस्तेमाल बढ़ रहा है, जो कंपनी के लिए अच्छे संकेत हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

कच्चे तेल में उछाल के बीच सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ा विंडफॉल टैक्स

सरकार ने पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी में राहत देते हुए इसे 4 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 2.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है. यह बदलाव वैश्विक तेल बाजार की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए किया गया है.

1 hour ago

सेमीकंडक्टर सेक्टर में सरकार का बड़ा दांव, ₹1.27 लाख करोड़ की नई योजना को कैबिनेट की मंजूरी

नई योजना के तहत सेमीकंडक्टर उपकरण, विशेष रसायन, गैस और सामग्री बनाने वाली कंपनियों को भारत में विनिर्माण इकाइयां लगाने पर परियोजना लागत का 30% तक सीधा प्रोत्साहन मिलेगा.

1 hour ago

कल बाजार में लौटी रौनक, आज Q1 नतीजे और ग्लोबल संकेत तय करेंगे सेंसेक्स-निफ्टी की चाल

बुधवार को सेंसेक्स 130.49 अंक यानी 0.17% की तेजी के साथ 77,185.43 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 26.45 अंक यानी 0.11% चढ़कर 24,078.50 के स्तर पर बंद हुआ था.

2 hours ago

पिता की याद में डॉ. सुभाष चंद्रा का बड़ा ऐलान, अग्रोहा में बनेगी ₹100 करोड़ की यूनिवर्सिटी

डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि यह संस्थान युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ नंद किशोर गोयनका की सेवा और समाज कल्याण की विरासत को आगे बढ़ाएगा.

11 hours ago

यूनियन बैंक का मुनाफा 30% उछला, पहली तिमाही में ₹5,332 करोड़ का नेट प्रॉफिट

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान बैंक की कुल आय में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. रिटेल, कृषि और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्रों में कर्ज की मजबूत मांग से बैंक की आय को सहारा मिला.

16 hours ago

बड़ी खबरें