होम / बिजनेस / Zomato के शेयरों में आई नरमी, लेकिन एक्सपर्ट्स अब भी हैं बुलिश; जानें क्या है उनकी राय
Zomato के शेयरों में आई नरमी, लेकिन एक्सपर्ट्स अब भी हैं बुलिश; जानें क्या है उनकी राय
जोमैटो ने हाल ही में 2 करोड़ रुपए का प्रॉफिट दर्ज किया था, इसके बाद कंपनी के शेयरों में कुछ तेजी देखने को मिली थी.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो (Zomato) के शेयर शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए. कंपनी के शेयर 2% से ज्यादा लुढ़ककर 89.25 रुपए पर आ गए. हालांकि, इस गिरावट के बावजूद मार्केट एक्सपर्ट्स Zomato को लेकर बुलिश नजर आ रहे हैं और उनका मानना है कि अभी इस स्टॉक में तेज रफ्तार से भागने की काफी संभावना मौजूद है. बता दें कि पिछले एक महीने में इस शेयर ने 14.94% का रिटर्न दिया है, लेकिन बीते 5 कारोबारी सत्रों में यह 4.75% फिसल चुका है.
कमाया है 2 करोड़ प्रॉफिट
Zomato की फाइनेंशियल हेल्थ की बात करें, तो जून 2023 तिमाही में कंपनी ने 2 करोड़ रुपए का प्रॉफिट कमाया है. जबकि मार्च 2023 तिमाही और जून 2022 तिमाही में उसे क्रमशः 189 करोड़ और 186 करोड़ रुपए का नेट लॉस हुआ था. इसी साल 25 जनवरी को कंपनी का शेयर 44.35 रुपए पर ट्रेड कर रहा था और आज यह 89.25 रुपए पर पहुंच गया है. जिससे पता चलता है कि ये शेयर रिकवरी मोड में है. मार्केट एक्सपर्ट्स Zomato के स्टॉक को लेकर बुलिश हैं. उनका अनुमान है कि आने वाले समय में ये शेयर और ऊपर चढ़ सकता है.
अब हुआ टारगेट प्राइज
फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी जेएम फाइनेंशियल (JM Financial) ने Zomato के लिए टारगेट प्राइज बढ़ाकर 115 रुपए कर दिया है. इसके अलावा कुछ दूसरी बोरेक्रेज फर्म भी इस फूड कंपनी के शेयर को लेकर बुलिश हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक, 11 अगस्त को मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने Zomato के लिए टारगेट प्राइज 110 रुपए रखा था. इससे पहले, 31 जुलाई को अपने एक नोट में मोतीलाल ओसवाल ने जोमैटो के लिए 85 रुपए का टारगेट दिया था, जो उसने अचीव लिया है.
ये है एनॉलिस्ट्स की राय
रिपोर्ट में Zomato के शेयर को लेकर कुल 25 एनॉलिस्ट्स की राय का हवाला दिया गया है. इसमें बताया गया है कि इन 25 में से 13 ने जोमैटो के शेयरों को Strong Buy और 8 ने Buy रेटिंग दी है. जबकि, दो ने Strong Sale और दो ने Sale रेटिंग दी है. यदि जोमैटो के शेयरों की ट्रेडिंग हिस्ट्री देखी जाए, तो इस साल अब तक यह 48 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दे चुके हैं. पिछले 6 महीने में यह आंकड़ा 63.46% और एक महीने में 14.94% रहा है. इस स्टॉक का 52 वीक का हाई लेवल 102.85 रुपए और लो लेवल 44.35 रुपए है.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें. यहां दी गई जानकारी निवेश की सलाह नहीं है, ये केवल एक्सपर्ट्स के सुझाव हैं).
टैग्स