होम / बिजनेस / बुलेट की रफ्तार से बढ़े इस कंपनी के शेयर, जानें किस फिल्मी अभिनेता की है इसमें हिस्सेदारी?

बुलेट की रफ्तार से बढ़े इस कंपनी के शेयर, जानें किस फिल्मी अभिनेता की है इसमें हिस्सेदारी?

Panorama Studios International के शेयर इन दिनों काफी तेजी से बढ़ रहे हैं. इसका कारण हाल में आई शैतान फिल्म अच्छी कमाई बताया जा रहा है. शैतान फिल्म इसी स्टूडियो के बैनर तले बनाई गई है.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पैनोरमा स्टूडियोज इंटरनेशनल (Panorama Studios International) के शेयर इन दिनों काफी तेजी से बढ़ रहे हैं. कंपनी के शेयर बीते शुक्रवार को 2 प्रतिशत की उछाल मारकर 902.10 रुपये पर बंद हुए. आपको बता दें, पिछले कुछ महीनों में इस शेयर की कीमतों में काफी उछाल आया है, जिससे निवेशक भी बहुत खुश हैं. वहीं, इस कंपनी में शेयर में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की भी हिस्सेदारी है. 

क्या है तेजी के कारण?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस शेयर में तेजी के पीछे का कारण पैनोरमा स्टूडियोज इंटरनेशनल के बैनर तले बनी फिल्म शैतान का सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन है. इस फिल्म को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. फिल्म अच्छी कमाई भी कर रही है. इस फिल्म की कमाई सिर्फ 8 दिनों में 80 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. बता दें, पैनोरमा स्टूडियोज इंटरनेशनल में अजय देवगन की बड़ी हिस्सेदारी है. हाल ही में अजय देवगन ने इस कंपनी के 1 लाख शेयर खरीदे हैं. 

अजय देवगन ने इतने रुपये देकर खरीदे थे शेयर
अजय देवगन को 274 रुपये के प्रत्येक शेयर की कीमत पर 1 लाख शेयर अलॉट किए गए, जिनकी कुल राशि 2.74 करोड़ रुपये थी. आपको बता दें, अजय देवगन ने पैरानोमा स्यूडियो और इसके निर्माता कुमार मंगत पाठक द्वारा निर्मित कई फिल्मों में काम किया है. जिनमें दिल तो बच्चा है जी, रेड और दृश्यम शामिल है. पैनोरमा स्टूडियोज ने दृश्यम फ्रैंचाइजी के हॉलीवुड रीमेक के लिए गल्फस्ट्रीम पिक्चर्स और जेओओटी फिल्म के साथ भी हाथ मिलाया है. पाठक का टारगेट अगले 3 से 5 सालों में 10 देशों में दृश्यम का निर्माण करना है. 

निवेशकों को मिला अच्छा रिटर्न
पिछले 6 महीनों में इस कंपनी के शेयर ने अपने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है. कंपनी ने 325 प्रतिशत का रिटर्न देकर निवेशकों को मालामाल कर दिया है. इस कंपनी का शेयर वाईटीडी (YTD) में अब तक 150 प्रतिशत  और सालभर में यह शेयर 800 प्रतिशत तक बढ़ चुका है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

ICAR और सेशेल्स के बीच MoU, जलवायु-अनुकूल खेती और हॉर्टिकल्चर को मिलेगा बढ़ावा

भारत और सेशेल्स ने कृषि अनुसंधान और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं.

4 hours ago

फर्स्टक्राई समर्थित स्वारा बेबी लाएगी ₹1,000 करोड़ का IPO, सेबी के पास दाखिल किया DRHP

स्वारा बेबी डिस्पोजेबल हाइजीन उत्पादों का निर्माण करती है. कंपनी बेबी केयर, एडल्ट इनकॉन्टिनेंस और फेमिनिन हाइजीन सेगमेंट में कई प्रोडक्ट बनाती है.

5 hours ago

एनर्जी ड्रिंक बेचने के दावों पर FSSAI की नजर, रेड बुल सहित 6 बड़ी कंपनियों को जारी हुआ नोटिस

नियामक ने स्पष्ट किया है कि खाद्य उत्पादों को दवा जैसी प्रभावशीलता या विशेष स्वास्थ्य लाभ देने वाला बताना नियमों का उल्लंघन है.

5 hours ago

शिप रीसाइक्लिंग में दुनिया का हब बनेगा भारत, ₹76,000 करोड़ की योजना से 16,000 जहाजों का लक्ष्य

भारत और यूरोपीय संघ ने यूरोपीय शिप रीसाइक्लिंग रेगुलेशन (EUSRR) के तहत भारतीय शिप रीसाइक्लिंग यार्ड्स को मान्यता दिलाने की दिशा में हुई प्रगति की समीक्षा की.

7 hours ago

गोल्ड लोन में तेज उछाल पर नजर रखना जरूरी, फिर भी NBFC सेक्टर मजबूत: RBI रिपोर्ट

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट (FSR) के विश्लेषण में एलारा सिक्योरिटीज ने कहा है कि NBFC क्षेत्र की परिसंपत्ति गुणवत्ता, पूंजी स्थिति और ऋण वसूली मजबूत बनी हुई है.

8 hours ago

बड़ी खबरें

एनर्जी ड्रिंक बेचने के दावों पर FSSAI की नजर, रेड बुल सहित 6 बड़ी कंपनियों को जारी हुआ नोटिस

नियामक ने स्पष्ट किया है कि खाद्य उत्पादों को दवा जैसी प्रभावशीलता या विशेष स्वास्थ्य लाभ देने वाला बताना नियमों का उल्लंघन है.

5 hours ago

ICAR और सेशेल्स के बीच MoU, जलवायु-अनुकूल खेती और हॉर्टिकल्चर को मिलेगा बढ़ावा

भारत और सेशेल्स ने कृषि अनुसंधान और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं.

4 hours ago

OXMIQ Labs ने जुटाए 35 मिलियन डॉलर, AI चिप आर्किटेक्चर के विस्तार को मिलेगी रफ्तार

Samsung Catalyst Fund समेत कई वैश्विक निवेशकों ने किया निवेश, अब तक 60 मिलियन डॉलर की फंडिंग हासिल

10 hours ago