✕

होम / बिजनेस / 10 टुकड़ों में बंटने जा रहा इस कंपनी का शेयर, जानें क्यों उठाया जाता है ये कदम?

10 टुकड़ों में बंटने जा रहा इस कंपनी का शेयर, जानें क्यों उठाया जाता है ये कदम?

Bodhi Tree Multimedia  ने स्टॉक स्लिप्ट का ऐलान किया है. इसके लिए रिकॉर्ड डेट का भी ऐलान कर दिया है. पिछले 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 34 प्रतिशत से अधिक तेजी देखने को मिली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

बोधी ट्री मल्टीमीडिया लिमिटेड (Bodhi Tree Multimedia Limited) के शेयरों का बंटवारा होने जा रहा है. कंपनी के एक शेयर को 10 हिस्सों में बांटा जाएगा. कंपनी ने इस स्टॉक स्प्लिट (शेयर को तोड़ना) के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान भी कर दिया है. आपको बता दें, अभी कंपनी के शेयरों की कीमत 200 रुपये से भी कम है. सोमवार को 6 प्रतिशत से अधिक तेजी के साथ कंपनी के शेयर की कीमत 82.90 पर थी. वहीं, मंगलवार को खबर लिखने तक इसकी कीमत 181. 45 रुपये पर आ गई.  

कब है रिकॉर्ड डेट?

कंपनी ने बाजारों की दी जानकारी में कहा है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 10 हिस्सों में बांटा जाएगा, जिसके बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो जाएगी. इस स्टॉक के लिए कंपनी ने मंगलवार 2 अप्रैल को रिकॉर्ड डेट तय की है. कंपनी के शेयरों का पहली बार बंटवारा होने जा रहा है. इससे पहले कंपनी ने 2023-24 में निवेशकों को डिविडेंड दिया था. तब कंपनी की तरफ से 1 शेयर पर 0.50 रुपये का डिविडेंड बांटा गया था.

कंपनियां क्यों करती हैं स्टॉक स्प्लिट?

स्टॉक स्प्लिट के तहत कंपनी अपने शेयरों का बंटवारा करती है. एक्सपर्ट्स के अनुसार आमतौर पर किसी कंपनी के शेयर जब बहुत महंगे हो जाते हैं, तब छोटे निवेशक उन शेयरों में निवेश नहीं कर पाते हैं. ऐसे में कपंनी अपने शेयरों की ओर छोटे निवेशकों को आकर्षित करने और बाजार में मांग बढ़ाने के लिए अपने शेयरों को तोड़कर बेचती है.

शेयर बाजार में कैसा है इस कंपनी का प्रदर्शन?

सोमवार को कंपनी के शेयर 182.90 रुपये पर पहुंच गए थे. मंगलवार को खबर लिखने तक इसमें थोड़ी गिरावट देखने को मिली. एक्सपर्ट्स के अनुसार पिछले 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 34 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. हालांकि, पोजिशनल निवेशकों के लिए पिछला 1 महीना अच्छा नहीं रहा है. इस दौरान कंपनी के शेयरों का भाव 5.6 प्रतिशत घटा है. कंपनी का 52 वीक हाई 235 रुपये प्रति शेयर और 52 वीक लो लेवल 122.70 रुपये प्रति शेयर है. कंपनी का मार्केट कैप 225.12 करोड़ रुपये का है.   

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

16 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

16 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

17 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

19 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

20 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

17 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

21 hours ago