होम / बिजनेस / शेयर की कीमत 15.25 रुपये, लेकिन बना डाला चौंकाने वाला रिकॉर्ड
शेयर की कीमत 15.25 रुपये, लेकिन बना डाला चौंकाने वाला रिकॉर्ड
इस बैंक के शेयरों की स्थिति खराब है, आए दिन बैंक के शेयरों में कमी देखने को मिल रही लेकिन बावजूद इस बैंक ने एक ऐसा रिकॉर्ड बना लिया है जो सभी को चौंका रहा है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
शेयर बाजार में वैसे तो कंपनियां अलग-अलग रिकॉर्ड बनाती रहती हैं लेकिन इस बार बैंकिंग सेक्टर की एक कंपनी ने अपने नाम 50 लाख शेयर होल्डरों के होने का रिकॉर्ड बनाकर सभी को चौका दिया है. ये कोई और नहीं बल्कि पिछले लंबे समय से गिरावट का सामना कर रहा यस बैंक है, जिसने अपने नाम वो रिकॉर्ड कर दिखाया है जो किसी के नाम नहीं. यस बैंक ने अपने नाम सबसे ज्यादा 50 लाख शेयर होल्डर होने का रिकॉर्ड कायम कर लिया है.
48 लाख से 50 लाख पहुंची शेयर होल्डरों की संख्या
यस बैंक ने जब दिसंबर में अपनी तिमाही के नतीजे जारी किए थे तब उसके शेयर होल्डरों की संख्या 48.1 लाख रुपये थी. लेकिन अब कंपनी के शेयर होल्डरों की संख्या 50 लाख तक जा पहुंची है. इसी कड़ी में दूसरी कंपनी है टाटा पॉवर जिसके पास मौजूदा समय में 38.5 लाख शेयर हैं. इस कड़ी में तीसरे नंबर पर आती है रिलायंस इंडस्ट्रीज इसके पास 33.6 लाख शेयर होल्डर हैं. टाटा पॉवर और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर होल्डरों की संख्या दिसंबर में कंपनी के द्वारा जारी की गई तिमाही रिपोर्ट के आधार पर है.
यस बैंक के शेयरों में हो रही है गिरावट
यस बैंक का शेयर पिछले कुछ समय से लगातार गिर रहा है. 13 अप्रैल 2023 को जब बाजार बंद हुआ तो उस दिन भी कंपनी के शेयर में 0.97 प्रतिशत की गिरावट हुई है. 13 अप्रैल को शेयर की कीमत 15.25 रुपये रही है. इसी तरह अगर कंपनी के पिछले महीने के शेयर की कीमत देखें तो उसमें 1.93 प्रतिशत की गिरावट देखी गई थी. इस कंपनी के शेयर की सबसे हाई वैल्यू 24.8 रुपये रही है.
2020 में कंपनी पर आया था संकट
दरअसल 2020 में इस बैंक को डूबने से बचाने के लिए आरबीआई की ओर से कई तरह के प्रयास किए गए थे. इसमें लॉक इन पीरियड बनाया गया था. ये वो समय होता है जब इसमें निवेश करने वाले निवेशक अपने पैसों को नहीं निकाल सकते हैं. आरबीआई की ओर से ये समय मार्च 2023 निर्धारित किया गया था. हालांकि अब ये समय पूरी तरह से ख्त्म हो चुका है जिसके बाद इसके शेयरों में बिकवाली दिख रही है.
जानते हैं आखिर कौन हैं भारत की सबसे अमीर महिला?
टैग्स