होम / बिजनेस / इन शेयरों के मंगल प्रदर्शन से आज कर सकते हैं कमाई, दिख रहे तेजी के संकेत!

इन शेयरों के मंगल प्रदर्शन से आज कर सकते हैं कमाई, दिख रहे तेजी के संकेत!

शुक्रवार को BSE लगभग 0.7% की गिरावट और NSE का निफ्टी 0.04% की गिरावट के साथ बंद हुआ था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पिछले हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार (Share Market) में गिरावट देखने को मिली थी और पिछले कुछ समय से शेयर बाजार में अनिश्चितता का दौर बना हुआ है. IT से संबंधित कंपनियों के शेयरों की बिकवाली के चलते शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी. शुक्रवार के बाद घरेलु बाजार आज खुलने जा रहे हैं और ऐसे में अगर आज आप अपनी जेब भरना चाहते हैं तो हम कुछ ऐसे शेयरों की जानकारी लेकर आये हैं, जिनमें तेजी के संकेत दिख रहे हैं. 

किन शेयरों में रहेगी तेजी?
शुक्रवार को जहां BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) 47.77 अंकों यानी लगभग 0.7% की गिरावट के साथ बंद हुआ था वहीं NSE (राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज) के निफ्टी सूचकांक की बात करें तो यह 7.30 अंकों, यानी 0.04% की गिरावट के साथ बंद हुआ था. वहीं अगर पिछले पूरे हफ्ते के बाजारों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो सेंसेक्स में 175.31 अंकों और निफ्टी में 62.9 अंकों जितनी बढ़त देखने को मिली थी. मोमेंटम इंडिकेटर MACD की मानें तो आज के दिन ग्लेनमार्क लाइफ, ग्राइंडवेल नॉर्टन, KRBL और SBI कार्ड जैसे शेयरों के मंगल प्रदर्शन की संभावना दिख रही है और इन शेयरों में आज तेजी देखने को मिल सकती है. जिस तरह MACD द्वारा किसी शेयर में तेजी के संकेत दिए जाते हैं उसी तरह किसी शेयर में मंदी के संकेतों को भी यह पहले दिखा देता है. आइये जानते हैं आज किन शेयरों में मंदी देखने को मिल सकती है. 

इन शेयरों से जरा बचके
मूवमेंट इंडिकेटर MACD सिर्फ किसी शेयर में तेजी का दौर ही नहीं,, बल्कि कुछ शेयरों में मंदी के दौर के बारे में बताता है. MACD इंडिकेटर की मानें तो BEL, NMDC, कोटक बैंक (Kotak Bank), मोतीलाल ओसवाल (Motilal Oswal), परसिस्टेंट सिस्टम (Persistent System) और P&G जैसे शेयरों में मंदी देखने को मिल सकती है. NTPC, भारती एयरटेल (Bharti Airtel), हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp), टाइटन (Titan), बजाज ऑटो (Bajaj Auto), BPCL और सन फार्मा (Sun Pharma) जैसी कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिल सकती है. 

इनमें होगी बिकवाली
दूसरी तरफ ऐसे शेयर भी हैं जिनमें आज जबरदस्त बिकवाली देखने को मिल सकती है. आपको बता दें कि पिछले हफ्ते उतर चढ़ाव के दौर के बीच HCL टेक (HCL Tech), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), विप्रो (Wipro), टाटा मोटर्स (Tata Motors) और इन्फोसिस (Infosys) जैसे शेयरों में गिरावट देखने को मिली थी. वहीँ HDFC बैंक (HDFC Bank), Axis बैंक (Axis Bank), JSW स्टील (JSW Steel) और M&M जैसे शेयरों में बढ़त देखने को मिली थी. MACD के अनुसार Polyplex Corp और Rajesh Exports जैसी कंपनियों के शेयरों में आज बिकावली देखने को मिल सकती है.
 
यह भी पढ़ें:  ट्रेंड कर रहा है Adani का नाम, क्या उत्तरकाशी में गुफा ढहने से है संबध?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

7 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

8 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

8 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

10 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

11 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

10 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

7 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

8 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

9 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

15 hours ago