होम / बिजनेस / क्या आज शेयर बाजार में नहीं होगा कारोबार? जानें क्या है इसका जवाब

क्या आज शेयर बाजार में नहीं होगा कारोबार? जानें क्या है इसका जवाब

BSE की आधिकारिक वेबसाइट पर बताया गया है कि 30 मार्च को रामनवमी के उपलक्ष्य में बाजार में ट्रेडिंग नहीं होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार कल यानी बुधवार को अपनी लय में नजर आया. बैंकिंग, आईटी सेक्टर के स्टॉक्स में खरीदारी के चलते मार्केट में तेजी देखने को मिली है. इस दौरान, BSE सेंसेक्स 346 अंकों के उछाल के साथ 57,960 और NSE निफ्टी 129 अंकों की तेजी के साथ 17,080 पॉइंट्स पर बंद हुआ. ऐसे में यदि आप आज भी बाजार में तेजी की उम्मीद लगाए बैठे हैं, तो वो पूरी नहीं होगी. क्योंकि आज शेयर बाजार बंद है. 

पूरे दिन नहीं होगी ट्रेडिंग
आज यानी 30 मार्च को रामनवमी के उपलक्ष्य में शेयर मार्केट बंद है. आज पूरे दिन कोई ट्रेडिंग नहीं होगी. BSE की आधिकारिक वेबसाइट पर बताया गया है कि 30 मार्च को रामनवमी के उपलक्ष्य में BSE (Bombay Stock Exchange) और NSE (National Stock Exchange) बंद रहेंगे. बाजार अब 31 मार्च को खुलेगा. इसके बाद शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश के चलते मार्केट बंद रहेगा. 

अप्रैल में 3 छुट्टियां
मार्च में यह दूसरा मौका है जब बाजार में छुट्टी है. इससे पहले होली के मौके पर भी मार्केट में ट्रेडिंग नहीं हुई थी. अगले महीने यानी अप्रैल में शेयर बाजार में होने वाली छुट्टियों की बात करें, तो मार्केट साप्ताहिक अवकाश के अलावा कुल तीन दिन बंद रहेगा. 4 अप्रैल को महावीर जयंती, 7 अप्रैल को गुड फ्राइडे और 14 अप्रैल को डॉ बाबा साहेब अंबेडकर जयंती के मौके पर बाजार में कारोबार नहीं होगा. इसके अलावा, एक मई को महाराष्ट्र दिवस के मौके पर भी बाजार बंद रहेगा. मई में केवल यही छुट्टी है.

इन सेक्टर्स में आई तेजी
बुधवार की बात करें तो बैंकिंग, आईटी, ऑटो, FMCG, मेटल्स, मीडिया, हेल्थकेयर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स जैसे सभी सेक्टर के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली. केवल ऑयल एंड गैस ऐसा सेक्टर रहा, जिसके स्टॉक्स में मामूली गिरावट दर्ज की गई. इस दौरान, निफ्टी के 50 शेयरों में केवल 6 गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि 44 शेयरों में तेजी रही. इसी तरह, सेंसेक्स के 30 शेयरों में 26 शेयर तेजी के साथ बंद हुए. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

ब्रिटानिया का मुनाफा 14% बढ़कर ₹593 करोड़, बिक्री में 9.5% की तेजी

कंपनी के निदेशक मंडल ने ₹1 के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर ₹90.5 के फाइनल डिविडेंड की भी सिफारिश की है.

20 minutes ago

गांवों से निकलेगी ग्रीन एनर्जी! कैबिनेट ने 23,731 करोड़ रुपये की GOBARdhan योजना को दी मंजूरी

इसका लक्ष्य कृषि अवशेष, पशुओं के गोबर, नगर निकायों के जैविक कचरे और अन्य बायोमास संसाधनों को स्वच्छ ईंधन और जैविक खाद में बदलकर कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) को भारत के ऊर्जा मिश्रण का प्रमुख हिस्सा बनाना है.

2 hours ago

लंबी पारी: श्रीपद शेंदे और तीन दशकों का वह सफर, जिसमें भारत ने भरोसेमंद ब्रांड बनते देखे

अगस्त में श्रीपद शेंदे अपने नेतृत्व के एक और वर्ष का जश्न मना रहे हैं. बैंकिंग, ब्रांडिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), बिजनेस एक्सीलेंस और कॉर्पोरेट स्ट्रैटेजी तक फैला उनका तीन दशकों का सफर भारत के वित्तीय सेवा उद्योग के उल्लेखनीय विकास को दर्शाता है.

2 hours ago

वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव भाटिया ने SCBA अध्यक्ष पद के लिए भरा नामांकन, के.के. वेणुगोपाल समेत दिग्गजों का मिला समर्थन

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव भाटिया ने आधिकारिक रूप से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है.

2 hours ago

कल की तेजी के बाद आज सतर्क शुरुआत के संकेत, GIFT Nifty कमजोर; इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

गुरुवार को BSE सेंसेक्स 373.76 अंक (0.48%) चढ़कर 78,954.76 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 11.35 अंक (0.05%) की बढ़त के साथ 24,636 पर बंद हुआ.

2 hours ago

बड़ी खबरें