होम / बिजनेस / आज इन खबरों वाले शेयरों पर रखें नजर, मिल रहे हैं तेजी के संकेत

आज इन खबरों वाले शेयरों पर रखें नजर, मिल रहे हैं तेजी के संकेत

शेयर बाजार के लिए पिछले कुछ दिन अच्छे रहे हैं, मार्केट में लगातार तेजी बनी हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में बहार बुधवार को भी कायम रही. लगातार चौथे कारोबारी सत्र में मार्केट बढ़त के साथ बंद हुआ. इस दौरान, जहां ITC, HDFC बैंक, सन फार्मा, टाइटन, बजाज फिनसर्व और हिंदुस्तान यूनिलीवर आदि शेयरों में तेजी आई. वहीं, NTPC, इंडसइंड बैंक, ICICI बैंक और एक्सिस बैंक जैसे शेयरों में गिरावट का रुख रहा. कारोबार की समाप्ति पर BSE सेंसेक्स 100.26 अंक चढ़कर 65,880.52 और NSE निफ्टी 36.15 अंक की मजबूती के साथ 19,611.05 के लेवल पर बंद हुआ. अब जानते हैं कि आज कौनसे शेयर खबरों में रह सकते हैं.

इनमें मजबूत खरीदारी
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) के रुझान जानने से पहले उन शेयरों की बात करते हैं, जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. JM Financial, Vodafone Idea, Petronet LNG, MMTC और R Systems के शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी बनी हुई है. हालांकि, Vodafone Idea के शेयर कल 3.03% की गिरावट के साथ 9.60 रुपए पर बंद हुए, लेकिन कंपनी की आर्थिक स्थिति पहले से कुछ बेहतर हुई है और उसने अप्रैल-जून क्वार्टर में टेलीकम्युनिकेशन विभाग (DoT) से लिए गए कर्ज की 10% राशि का भुगतान कर दिया है. इसके साथ ही कंपनी ने यह वादा भी किया है कि सितंबर के अंत तक शेष बची राशि का भुगतान कर दिया जाएगा. लिहाजा, निवेशक फिर से इसकी तरफ देख रहे हैं. इसी तरह, कुछ शेयरों में बिकवाली का दबाव भी बना हुआ है. इस लिस्ट में GNA Axles, Penta Gold, TCNS Clothing और ASL Industries का नाम शामिल है. 

MACD ने दिए ये संकेत
वहीं, MACD के संकेतों की बात करें, तो आज ITC, LIC, JSW Energy, JK Paper और IOC यानी इंडियन ऑयल कारपोरेशन के शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है. इसका मतलब है कि इन शेयरों में निवेश फायदे का सौदा हो सकता है. हालांकि, BW Hindi आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है. क्योंकि स्टॉक मार्केट जोखिम के अधीन है. तेजी के साथ ही MACD ने कुछ शेयरों में मंदी के भी संकेत दिए हैं. इस लिस्ट में Dhani Services, RBL Bank, Parag Milk Foods, Arvind Ltd और Swan Energy शामिल हैं. लिहाजा, इन शेयरों में निवेश को लेकर सावधान रहें.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

21 hours ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

23 hours ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

23 hours ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

AI से हर साल 2.7 ट्रिलियन डॉलर की बढ़ रही उत्पादकता, लेकिन अमीर देशों को ही मिल रहा ज्यादा फायदा: स्टडी

रिपोर्ट के अनुसार, AI फिलहाल हर साल लगभग 2.7 ट्रिलियन डॉलर के बराबर उत्पादकता बढ़ा रहा है. यह अध्ययन में शामिल 86 देशों की कुल GDP का करीब 3.4% है.

1 day ago

बड़ी खबरें

अगले हफ्ते IPO की बहार, SBI Funds समेत 3 कंपनियां जुटाएंगी ₹11,980 करोड़, जानें निवेश की पूरी डिटेल

14 जुलाई से शेयर बाजार में देश की सबसे बड़ी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में शामिल SBI Funds Management के अलावा Alpine Texworld और Millworks Technologies के IPO खुल रहे हैं.

21 hours ago

त्रिपुरा बना टेक्नोलॉजी निवेश का नया हब, बिजनेस कॉन्क्लेव में ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के 43 MoU पर हस्ताक्षर

त्रिपुरा ने टेक्नोलॉजी और डिजिटल निवेश के क्षेत्र में बड़ा कदम बढ़ाते हुए 'डेस्टिनेशन त्रिपुरा बिजनेस कॉन्क्लेव 2026' के दौरान ₹10,000 करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव हासिल किए हैं.

23 hours ago

हाई BP से HIV तक, 39 जरूरी दवाओं के रेट फिक्स, ज्यादा वसूली पर होगी कार्रवाई

सरकार के इस फैसले के बाद कोई भी दवा कंपनी या मेडिकल स्टोर निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूल सकेगा. नियमों का उल्लंघन करने पर अतिरिक्त वसूली गई रकम ब्याज सहित लौटानी होगी.

23 hours ago

JSW Energy की सब्सिडियरी को ₹444 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, सोमवार को फोकस में रहेगा शेयर

यह ऑर्डर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) और पावर कन्वर्जन सिस्टम (PCS) की आपूर्ति से जुड़ा है, जिससे कंपनी के ऊर्जा भंडारण कारोबार को और मजबूती मिलने की उम्मीद

1 day ago

IOCL ने GP Petroleums के JV को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पिपावाव बिटुमेन सेल का करेगा संचालन

GP Petroleums ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसकी संयुक्त उद्यम कंपनी Amron Oil Resources Pvt Ltd को IOCL के गुजरात स्थित पिपावाव बिटुमेन सेल के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

1 day ago