✕

होम / बिजनेस / वीकेंड एन्जॉय करने के लिए जेब करनी है भारी? आज इन शेयरों पर खेल जाएं दांव! 

वीकेंड एन्जॉय करने के लिए जेब करनी है भारी? आज इन शेयरों पर खेल जाएं दांव! 

शेयर बाजर के लिए आज सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है. इसके बाद बाजार सीधे सोमवार को खुलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ईद की छुट्टी के बाद शेयर बाजार (Stock Market) आज खुल रहा है. इस एक दिन की ट्रेडिंग के बाद मार्केट सीधे सोमवार को खुलेगा, क्योंकि शनिवार-रविवार साप्ताहिक अवकाश रहेगा. इससे पहले बुधवार को शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ था. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 354 अंक चढ़कर पहली बार 75,000 के पार पहुंच गया. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 111.05 अंकों की उछाल के साथ 22,753.80 पॉइंट्स के अपने उच्चतम स्तर पर बंद हुआ. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

इनमें आ सकती है मजबूती
सबसे पहले MACD के संकेतों के बारे में बात करते हैं. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए Tata Consumer, Archean Chemical, HPCL, Bata India, Medplus Health और Vinati Organics में तेजी के संकेत दिए हैं. इसका मतलब है कि इन शेयरों के भाव में उछाल आ सकता है. ऐसे में यदि आप इन पर दांव लगते हैं तो आपके मुनाफा कमाने की गुंजाइश भी बनी रहेगी. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है.  

इनमें गिरावट के संकेत
MACD ने तेजी के साथ ही कुछ शेयरों में मंदी का रुख भी दर्शाया है. Titan Company, REC, Granules India, Astral Poly Tech, Gillette India और Union Bank India में आज गिरावट देखने को मिल सकती है. यूनियन बैंक के शेयर बुधवार को गिरावट के साथ 151.20 रुपए पर बंद हुए थे. बीते 5 कारोबारी सत्रों में भी इसमें नरमी देखने को मिली है. टाइटन कंपनी पिछले सत्र में बढ़त के साथ 3,709.95 रुपए पर बंद हुआ था. इसी तरह REC के लिए भी बुधवार अच्छा रहा और यह 448.20 रुपए पर पहुंच गया. जबकि Gillette India बुधवार को लाल निशान पर बंद हुआ. ये शेयर 6,551 रुपए के भाव पर उपलब्ध है. 

आज आएंगे ये आंकड़े 
अब उन शेयरों के बारे में जानते हैं जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में ICICI Bank, Eicher Motors, M&M और NTPC का नाम शामिल है. लिहाजा इन पर भी नजर रखें. आज बाजार की चाल जारी होने वाले आंकड़ों पर निर्भर करेगी. उदाहरण के तौर पर आज यानी 12 अप्रैल को TCS अपने चौथी तिमाही के वित्तीय परिणामों का ऐलान कर सकती है. इसके अलावा, औद्योगिक उत्पादन और महंगाई के आंकड़े भी आज घोषित होंगे. एक्सपर्ट्स का मानना लोकसभा चुनाव को लेकर विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPI) अलर्ट हो गए हैं. ऐसे में उनसे किसी बड़े निवेश की उम्मीद बेहद कम है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के मीडिया और एंटरटेनमेंट सेक्टर की राह आसान करना मंत्रालय का लक्ष्य: सेंथिल राजन

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय नीतिगत बाधाओं को दूर करने, नए बिजनेस मॉडल को बढ़ावा देने और लाइव इवेंट्स व फिल्म निर्माण की प्रक्रियाओं को सरल बनाने पर कर रहा है काम

9 hours ago

विदेशी मुद्रा की कमी से जूझ रहे देशों की मदद के लिए रुपये में व्यापार भुगतान चाहता है भारत: वित्त मंत्री

निर्मला सीतारमण ने कहा कि रुपये और स्थानीय मुद्राओं में भुगतान की व्यवस्था से जरूरी वस्तुओं का आयात जारी रखने में मिलेगी मदद. आर्थिक मंदी, युद्ध और कर्ज के दबाव के बीच भारत व्यापारिक साझेदारियों को मजबूत करने पर दे रहा जोर.

14 hours ago

भारत-EFTA व्यापार समझौते से 2040 तक मिल सकती हैं 20 लाख नौकरियां: Assocham

भारत और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (EFTA) के बीच व्यापार एवं आर्थिक साझेदारी समझौते (TEPA) से वर्ष 2040 तक देश में 10 लाख से 20 लाख प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा हो सकते हैं. एसोचैम के मुताबिक, समझौते के तहत निवेश, मैन्युफैक्चरिंग, तकनीकी सहयोग और निर्यात को बढ़ावा मिलने से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

14 hours ago

मेघना छेत्री ने शुरू किया Amã Foods, GI टैग वाले खाद्य उत्पादों को मिलेगा नया बाजार

कंपनी का कहना है कि वह स्थानीय किसानों से सीधे उत्पाद खरीदकर उनकी भौगोलिक पहचान और गुणवत्ता को बनाए रखते हुए ग्राहकों तक पहुंचाएगी.

17 hours ago

सालभर में 80% महंगी हुई हल्दी, ₹24,500 के पार पहुंचे वायदा भाव; आगे भी तेजी के आसार

हल्दी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बीच जिन किसानों ने अपनी उपज का भंडारण कर रखा है, वे आगे और ऊंचे भाव मिलने की उम्मीद में फिलहाल बिक्री से बच रहे हैं. इससे बाजार में उपलब्ध आपूर्ति सीमित रह सकती है.

17 hours ago

बड़ी खबरें

हयात सेंट्रिक चंडीगढ़ में वैशाली बाली को मिली डायरेक्टर-मार्केटिंग की जिम्मेदारी

नई भूमिका में वैशाली बाली होटल के मार्केटिंग और कम्युनिकेशंस से जुड़े कार्यों का नेतृत्व करेंगी. उनकी जिम्मेदारियों में ब्रांड की पहचान मजबूत करना, मार्केटिंग रणनीति तैयार करना और मेहमानों के साथ बेहतर जुड़ाव विकसित करना शामिल होगा.

9 hours ago

भारत के मीडिया और एंटरटेनमेंट सेक्टर की राह आसान करना मंत्रालय का लक्ष्य: सेंथिल राजन

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय नीतिगत बाधाओं को दूर करने, नए बिजनेस मॉडल को बढ़ावा देने और लाइव इवेंट्स व फिल्म निर्माण की प्रक्रियाओं को सरल बनाने पर कर रहा है काम

9 hours ago

भारत-EFTA व्यापार समझौते से 2040 तक मिल सकती हैं 20 लाख नौकरियां: Assocham

भारत और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (EFTA) के बीच व्यापार एवं आर्थिक साझेदारी समझौते (TEPA) से वर्ष 2040 तक देश में 10 लाख से 20 लाख प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा हो सकते हैं. एसोचैम के मुताबिक, समझौते के तहत निवेश, मैन्युफैक्चरिंग, तकनीकी सहयोग और निर्यात को बढ़ावा मिलने से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

14 hours ago

विदेशी मुद्रा की कमी से जूझ रहे देशों की मदद के लिए रुपये में व्यापार भुगतान चाहता है भारत: वित्त मंत्री

निर्मला सीतारमण ने कहा कि रुपये और स्थानीय मुद्राओं में भुगतान की व्यवस्था से जरूरी वस्तुओं का आयात जारी रखने में मिलेगी मदद. आर्थिक मंदी, युद्ध और कर्ज के दबाव के बीच भारत व्यापारिक साझेदारियों को मजबूत करने पर दे रहा जोर.

14 hours ago

Blive के को-फाउंडर सूरज सिंह Zee Studios से जुड़ने की तैयारी में, स्टूडियो में वरिष्ठ स्तर पर हुए बदलाव

फिल्म और टेलीविजन निर्माण के क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले सूरज सिंह का नया कदम, जी स्टूडियोज में वरिष्ठ स्तर पर हुए बदलावों के बीच सामने आया है.

14 hours ago