होम / बिजनेस / Stock Market: BJP की जीत की खुशी में आज भी झूमेगा बाजार, ये शेयर भर सकते हैं झोली! 

Stock Market: BJP की जीत की खुशी में आज भी झूमेगा बाजार, ये शेयर भर सकते हैं झोली! 

शेयर बाजार में पिछले दो दिनों से तेजी का माहौल बना हुआ है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने गजब की चाल दिखाई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

विधानसभा चुनावों के नतीजों ने केवल BJP को ही खुश नहीं किया है, शेयर बाजार भी बेहद उत्साहित नजर आ रहा है. रविवार को चुनावों के परिणाम आए थे और उसके बाद लगातार दो दिन यानी सोमवार और मंगलवार को मार्केट में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. मंगलवार को सेंसेक्स और निफ्टी  दोनों ही रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 431 अंक बढ़कर 69,296 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 168.30 अंकों की उछाल के साथ 20,855.10 पर बंद हुआ. आज भी बाजार में तेजी बनी रह सकती है. 

इनमें तेजी के हैं संकेत
सबसे पहले जानते हैं कि MACD ने आज के लिए क्या संकेत दिए हैं. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने कुछ शेयरों में तेजी और कुछ में मंदी के संकेत दिए हैं. पहले तेजी के संकेत वाले शेयरों की बात करते हैं. इस लिस्ट में Federal Bank, Godfrey Philips, Indian Overseas Bank, ICICI Securities, Devyani International और Sharda Crochem का नाम शामिल है. इसका मतलब है कि इन शेयरों में आज उछाल देखने को मिल सकता है और आपके लिए मुनाफा कमाने की गुंजाइश बन सकती है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है.  

ये भी पढ़ें - Adani के पोर्टफोलियो में शामिल हो गई एक और सीमेंट कंपनी, ऐसे मिलेगा फायदा

इन पर भी रखें नजर
अब उन शेयरों के बारे में जानते हैं, जिनमें MACD ने मंदी का रुख दर्शाया है. इस लिस्ट में आज Elgi Equipments, Tata Communications, KNR Constructions, Tube Investments और Bikaji Foods International शामिल हैं. लिहाजा इन शेयरों में निवेश को लेकर सावधान रहें. चलिए अब यह भी जान लेते हैं कि ऐसे कौनसे शेयर हैं जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. Adani Ports, ICICI Bank, Titan Company, Power Grid, M&M, NTPC और BPCL में निवेशकों का विश्वास कायम है. निवेशक इन शेयरों को लेकर लिवाल बने हुए हैं, इस वजह से इनमें मजबूत खरीदारी का माहौल बन रहा है. Adani Ports के शेयर कल 14.95% की छलांग के साथ 1,010 रुपए पर पहुंच गए थे. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अभिनेता कुणाल कपूर ने लॉन्च किया MetaGO, मोटापा और मेटाबॉलिक बीमारियों के इलाज के लिए नया हेल्थ प्लेटफॉर्म

मेटागो को क्राउडफंडिंग मंच केट्टो (Ketto) के संस्थापकों ने तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि भारत में तेजी से बढ़ रही मोटापा और उपापचय संबंधी बीमारियों की चुनौती से निपटने के लिए यह एक समग्र स्वास्थ्य सेवा मॉडल लेकर आई है.

12 hours ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

12 hours ago

RBI की बैंक गारंटी सख्ती से सुरक्षित नहीं रहा MCX, मार्जिन बुक ने खोली असली तस्वीर

RBI के नए बैंक गारंटी नियमों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी एक्सचेंज पर असर केवल उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो से नहीं, बल्कि उसकी मार्जिन संरचना और फंडिंग व्यवस्था से भी तय होता है.

13 hours ago

डायमंड पावर के शेयर में जोरदार उछाल, ₹435 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही लगा अपर सर्किट

डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 435.71 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर हैदराबाद में विकसित हो रहे 310 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

15 hours ago

5,000 करोड़ रुपये के IPO की तैयारी में Cube Highways Trust, इस महीने हो सकता है लॉन्च

पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा इश्यू. 27 हाईवे प्रोजेक्ट्स और 36,842 करोड़ रुपये की AUM के साथ निवेशकों का दायरा बढ़ाने और लिक्विडिटी मजबूत करने पर कंपनी का फोकस.

16 hours ago

बड़ी खबरें

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

12 hours ago

सुरक्षा जाल से आर्थिक शक्ति केंद्रों तक: VB-G-RAM-G की ओर बदलाव की दिशा

इस बदलाव का सबसे आशाजनक पहलू एसेट-टू-लाइवलीहुड कन्वर्जेंस है. केवल कृषि तालाब जैसे परिसंपत्तियों का निर्माण करने के बजाय, जो अक्सर कम उपयोग में आती हैं, नया मॉडल यह सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है कि परिसंपत्तियों का निर्माण सीधे आजीविका सृजन और आय वृद्धि से जुड़ा हो.