होम / बिजनेस / बाजार की चाल का तो नहीं पता, इन शेयरों में निवेश से जरूर खिल सकता है चेहरा!
बाजार की चाल का तो नहीं पता, इन शेयरों में निवेश से जरूर खिल सकता है चेहरा!
शेयर बाजार की चाल आज कैसी रहेगी, सटीक तौर पर कुछ भी कहना मुश्किल है लेकिन कुछ शेयरों में तेजी के संकेत जरूर मिले हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
शेयर बाजार (Stock Market) में मंगलवार को आई तेजी बुधवार को गिरावट में बदल गई. कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों ने शेयर मार्केट को भी प्रभावित किया. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 551.07 अंक लुढ़ककर 65,877.02 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 140.40 अंक फिसलकर 19,671.10 पर आ गया. कारोबार की समाप्ति पर HDFC बैंक, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, ICICI बैंक और इंडसइंड बैंक के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.
क्या खरीदें, क्या बेचें?
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज फार्मा कंपनी Cipla और Sun Pharma के साथ-साथ JM Financial, KPR Mill, Godawari Power और Karur Vysya Bank में तेजी के संकेत दिए हैं. इस संकेत का मतलब है कि इन शेयरों के मूल्य में आज उछाल देखने को मिल सकता है यानी आपके लिए मुनाफा कमाने का शानदार मौका बन रहा है. हालांकि. BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने कुछ शेयरों में मंदी के भी संकेत दिए हैं, जिसका मतलब है कि इन शेयरों में गिरावट आ सकती है. इसमें United Breweries, Crisil, Delta Corp, Safari Industries, Delta Corp, CDSL और Ujjivan SFB शामिल हैं. लिहाजा, इन शेयरों में निवेश को लेकर सावधान रहें.
इनमें मजबूत खरीदारी
वहीं कुछ शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, इसमें Maruti Suzuki, Tata Motors, Bharti Airtel, Power Grid और Coal India शामिल हैं. इनमें से कुछ ने अपना 52 वीक का हाई लेवल पार कर लिया है और उसके करीब हैं. मारुति के शेयर गिरावट वाले बाजार में भी कल तेजी के साथ बंद हुए थे. इसी तरह, टाटा मोटर्स के शेयर 1.76% उछाल के साथ 667.25 रुपए पर पहुंच गए थे. इन दोनों ही कंपनियों के सेल्स फिगर अच्छे रहे हैं, जिसका असर इनके शेयरों पर भी पड़ रहा है. इसी तरह, कुछ शेयरों में बिकवाली का दबाव भी नजर आ रहा है. ये दबाव तब बनता है जब निवेशक खरीदारी के बजाए बिकवाली पर जोर देने लगें. Delta Corp, V Mart Retail, Navin Fluorine और Rajesh Exports के साथ यही हो रहा है.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).
टैग्स