होम / बिजनेस / Stock Market: कौन से शेयर आज भर सकते हैं झोली और किनसे दूर रहने में है भलाई?   

Stock Market: कौन से शेयर आज भर सकते हैं झोली और किनसे दूर रहने में है भलाई?   

शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी है. गुरुवार को भी मार्केट में अच्छी-खासी गिरावट दर्ज की गई थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) से 'अच्छे दिन' गायब हो गए लगते हैं. कल यानी गुरुवार को लगातार तीसरे दिन बाजार लाल निशान पर बंद हुआ. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 570.60 अंक लुढ़ककर 66,230.24 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 159.05 अंक फिसलकर 19,742.35 के लेवल पर बंद हुआ. ICICI बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, SBI सहित कई दिग्गज कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई. अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेड रिजर्व के आक्रामक रुख बनाए रखने का असर घरेलू शेयर बाजार पर भी देखने को मिला. आज शेयर मार्केट के लिए सप्ताह का आखिरी कारोबारी दिन है और आज भी मार्केट में उतार-चढ़ाव दिखाई दे सकता है.

MACD का ये है रुझान
चलिए जानते हैं कि आज के लिए मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने क्या संकेत दिए हैं. SJVN, Nykaa, Tech Mahindra, Apollo Tyres और Infosys में आज MACD ने तेजी का रुख दर्शाया है. जिसका मतलब है कि इन शेयरों में मुनाफे की गुंजाइश बनती नजर आ रही है.  लेकिन BW Hindi आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. SJVN यानी Satluj Jal Vidyut Nigam के शेयर कल बाजार की गिरावट से बुरी तरह प्रभावित हुए. एक ही झटके में कंपनी के शेयर 12.91% नीचे गिरकर 71.20 रुपए पर बंद हुए थे. MACD ने तेजी के साथ ही कुछ शेयरों में मंदी के संकेत भी दिए हैं. इस लिस्ट में RVNL, IRFC, YES Bank और NTPC का नाम शामिल है. लिहाजा, इन शेयरों में निवेश को लेकर सावधान रहें. 

इनमें मजबूत खरीदारी
अब जानते हैं कि किन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. South Indian Bank, KIOCL, Anand Rathi Wealth, KSB और Welspun Corp के शेयरों में निवेशक ज्यादा दिलचस्पी ले रहे हैं, इसलिए इनमें मजबूत खरीदारी दिखाई दे रही है. इनमें से कुछ शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है. साउथ इंडियन बैंक की बात करें, तो इस शेयर ने अपने निवेशकों को अब तक अच्छा रिटर्न दिया है. गिरावट वाले बाजार में भी ये शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है. गुरुवार को यह 0.58% की तेजी के साथ 25.95 रुपए पर बंद हुआ था. इसी तरह, कुछ शेयरों बिकवाली का दबाव भी नजर आ रहा है. इस लिस्ट में अनिल अग्रवाल की कंपनी Vedanta, Penta Gold, TCNS Clothing, Future Lifestyle, Dangee Dums और Jiwanram Sheoduttai का नाम शामिल है.
 
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

8 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

8 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

9 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

10 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

11 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

10 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

8 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

8 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

9 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

16 hours ago