होम / बिजनेस / चुनावों में खूब चला मोदी मैजिक, क्या आज बाजार में भी आएगी बहार?
चुनावों में खूब चला मोदी मैजिक, क्या आज बाजार में भी आएगी बहार?
शेयर बाजार के लिए पिछला हफ्ता अच्छा रहा. आज नए सप्ताह का पहला कारोबारी दिन है और आज भी मार्केट में उछाल देखने को मिल सकता है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
चुनाव परिणाम शेयर बाजार (Stock Market) को प्रभावित करते हैं. 4 राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे रविवार को आ चुके हैं. इन चुनावों में मोदी लहर स्पष्ट तौर पर नजर आई है. ऐसे में आज बाजार में इस 'लहर' का असर देखने को मिल सकता है. तमाम एक्सपर्ट्स ने स्टॉक मार्केट में तेजी की उम्मीद जताई है. उदाहरण के तौर पर CNI रिसर्च के एमडी किशोर ओस्तवाल का मानना है कि BJP को मिली बंपर जीत के चलते निफ्टी सोमवार को 20,600 का आंकड़ा छू सकता है. मध्य प्रदेश में पहले से ही भाजपा की सरकार थी. अब राजस्थान और छत्तीसगढ़ भी उसकी झोली में आ गया है. जानकार मानते हैं कि इन राज्यों में केंद्र की सत्ताधारी पार्टी की सरकार बनने से निवेशकों में विश्वास बढ़ेगा और बाजार में तेजी आएगी. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.
MACD ने दिए हैं ये संकेत
सबसे पहले मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) के संकेतों की बात करते हैं. MACD ने आज कुछ शेयरों में तेजी का रुख दर्शाया है. इस लिस्ट में Laxmi Organic Industries, Macrotech Developers, REC, Bank of India, PNB और Apollo Tyres का नाम शामिल है. यानी इन शेयरों में उछाल देखने को मिल सकता है, जिसका मतलब है कि इनमें आपके लिए मुनाफा कमाने की गुंजाइश मौजूद है. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने कुछ शेयरों में मंदी के संकेत भी दिए हैं. Devyani International के साथ-साथ IRB Infra Developers, Ajanta Pharma, Eris Lifesciences, Balkrishna Industries और EIH में आज गिरावट देखने को मिल सकती है. लिहाजा, इनमें निवेश को लेकर सावधान रहें.
ये भी पढ़ें - ई-कॉमर्स: आखिर क्या है Dark Pattern और क्यों सरकार को लगाना पड़ा बैन, जानें सबकुछ
इनमें दिख रही मजबूत खरीदारी
अब बात करते हैं उन शेयरों की, जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. मजबूत खरीदारी से मतलब है कि निवेशकों का इन स्टॉक में विश्वास कायम है, वे बिकवाल के बजाए लिवाल बने हुए हैं. इस लिस्ट में L&T, BPCL, NTPC, Axis Bank, Bajaj Finserv, Apollo Hospital और Grasim Industries शामिल हैं. इनमें से कुछ शेयरों ने अपना 52 वीक का हाई लेवल भी पार कर लिया है. BPCL के शेयर पिछले सत्र में बढ़त के साथ 437.50 रुपए पर बंद हुए थे. जवकि Larsen and Toubro यानी L&T के शेयरों में शुक्रवार को करीब 3 प्रतिशत की उछाल आई और यह 3,184.15 के लेवल पर पहुंच गया. वहीं, Axis Bank के शेयर 2.68% की तेजी के साथ 1,103 रुपए पर पहुंच गए थे. आज इन सभी में फिर से तेजी की संभावना बन रही है.
टैग्स