✕

होम / बिजनेस / Stock Market: बाजार पर आज चढ़ेगा कौनसा रंग, सुकून देने वाला हरा या लाल?

Stock Market: बाजार पर आज चढ़ेगा कौनसा रंग, सुकून देने वाला हरा या लाल?

इस हफ्ते शेयर बाजार की चाल कई कारणों से प्रभावित हो सकती है. आज के लिए कुछ शेयरों में तेजी के संकेत हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन उतार-चढ़ाव के साथ बंद हुआ था. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स में जहां 20.59 अंकों का उछाल आया. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 0.95 अंक लुढ़क गया. सेंसेक्स 74,248.22 और निफ्टी 22,513.70 के लेवल पर बंद हुए. नए सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को बाजार से मिलीजुली प्रतिक्रिया की उम्मीद है. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं. 

खबरों में हैं ये शेयर
सबसे पहले बात करते हैं उन शेयरों की, जो किसी न किसी वजह से खबरों में हैं. इसमें पहला नाम है टाटा स्टील (Tata Steel) का. टाटा समूह की इस कंपनी की बिक्री वित्त वर्ष 2023-24 में छह प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1.99 करोड़ टन रही है. टाटा स्टील ने शनिवार को शेयर बाजार को बताया कि इस दौरान भारत में उसका उत्पादन 1.88 करोड़ टन रहा. आज बाजार खुलने पर इसका कुछ न कुछ असर कंपनी के शेयरों पर देखने को मिल सकता है. इसी तरह, अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता खबरों में है. कंपनी में दिग्गज निवेशकों ने हिस्सेदारी बढ़ाई है. इसमें ब्लैकरॉक, अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (ADIA), ICICI म्यूचुअल फंड और निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड शामिल हैं. इसके साथ ही विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने वेदांता समूह में अपनी हिस्सेदारी में 1.2% का इजाफा कर दिया है. 

इनमें उतार-चढ़ाव के संकेत
अब जानते हैं MACD के संकेतों के बारे में. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए FDC और Alkyl Amines में तेजी के संकेत दिए हैं. यानी आज इनमें उछाल देखने को मिल सकता है. FDC के शेयर पिछले कारोबारी सत्र में करीब दो प्रतिशत की बढ़त के साथ 453.25 रुपए पर बंद हुए थे. इस साल अब तक ये 14.98% चढ़ चुके हैं. वहीं, Alkyl Amines के शेयर पिछले हफ्ते 2.28 प्रतिशत के नुकसान के साथ 2,110 रुपए पर बंद हुए थे. इस साल अब तक ये 21.89% लुढ़क चुका है. इसी तरह, MACD ने IIFL Finance, NBCC (India), NCC Ltd, Aavas Financiers, Safari Industries और IRB Infrastructure Developers में मंदी के संकेत दिए हैं. हालांकि, ये बात अलग है कि इस लिस्ट में शामिल सभी शेयर पिछले कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए थे.

इस सप्ताह जारी होंगे आंकड़े
इस सप्ताह शेयर बाजार की चाल कई कारणों से प्रभावित होगी. एक्सपर्ट्स का कहना है कि वैश्विक रुझानों के साथ-साथ आर्थिक आंकड़ों, कंपनियों के तिमाही नतीजों और कच्चे तेल के भाव से बाजार की चाल प्रभावित हो सकती है. देश की कंपनियां इस सप्ताह चौथी तिमाही के वित्तीय परिणामों का ऐलान कर सकती हैं, सबसे पहले 12 अप्रैल को TCS के नतीजे सामने आएंगे. औद्योगिक उत्पादन और महंगाई के आंकड़े भी इसी दिन यानी 12 अप्रैल को घोषित होंगे. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, लोकसभा चुनाव को लेकर विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPI) अलर्ट हो गए हैं. ऐसे में उनसे किसी बड़े निवेश की उम्मीद बेहद कम है. बता दें कि गुरुवार को ईद-उल-फितर के मौके पर शेयर बाजार बंद रहेगा. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी ने बदले क्लोजिंग ऑक्शन के नियम, 7 दिसंबर से लागू होंगे नए प्रावधान; जानें ट्रेडिंग और सेटलमेंट पर क्या होगा असर

नए नियमों के तहत क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) की प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया है. इसका उद्देश्य ऑर्डर दर्ज करने और कीमत तय करने की प्रक्रिया को व्यवस्थित करना है.

2 hours ago

सेंसेक्स 1,534 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार जाने को तैयार; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स 1,533.72 अंक चढ़कर 74,315.61 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 में 374.65 अंक की बढ़त दर्ज की गई और यह 22,997.35 पर पहुंच गया.

2 hours ago

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

12 hours ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

13 hours ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

13 hours ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स 1,534 अंक उछला, निफ्टी 23,000 के पार जाने को तैयार; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. सेंसेक्स 1,533.72 अंक चढ़कर 74,315.61 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 में 374.65 अंक की बढ़त दर्ज की गई और यह 22,997.35 पर पहुंच गया.

2 hours ago

सेबी ने बदले क्लोजिंग ऑक्शन के नियम, 7 दिसंबर से लागू होंगे नए प्रावधान; जानें ट्रेडिंग और सेटलमेंट पर क्या होगा असर

नए नियमों के तहत क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) की प्रक्रिया में भी बदलाव किया गया है. इसका उद्देश्य ऑर्डर दर्ज करने और कीमत तय करने की प्रक्रिया को व्यवस्थित करना है.

2 hours ago

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

16 hours ago